{"_id":"575073684f1c1b7d2d108f0b","slug":"online-data-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन देना होगा लेखा जोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन देना होगा लेखा जोखा
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में मीटिंग लेते अधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कराकर ऑनलाइन फीडिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों और खर्च का हिसाब भी ऑनलाइन देना होगा।
ऑनलाइन डाटा फीड करने के संबंध में जिला और ब्लाक स्तरीय अधिकारियों को ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति द्वारा जिला एवं ब्लाक स्तर पर ट्रेनिंग खर्च के अनुमोदन बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि चतुर्थ राज्य वित्त आयोग एवं 14वें वित्त आयोग से गांव के विकास के लिये जो धनराशि खर्च होनी है।
उसके लिये ग्राम पंचायत विकास योजना एवं परियोजना प्रस्ताव तैयार करके ग्राम पंचायत के नियोजन एवं विकास समिति द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा। ग्राम पंचायत विकास योजना के ड्राफ्ट को ग्राम सभा के समक्ष खुली बैठक में चर्चा एवं अनुमोदन स्वीकृृति लेकर पंचवर्षीय ग्राम पंचायत विकास योजना को ध्यान में रखते हुए अपनी वार्षिक ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार कराएंगे।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी वीके सिंह ने कहा कि अभी तक ग्राम पंचायतों द्वारा उपलब्ध धनराशि के अनुरूप गांव में विकास कार्य नहीं किये जा रहे थे। जिन पर अंकुश लगाने के लिये ही केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत में विकास योजना तैयार किये जाने संबंधी निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार, उपकृषि निदेशक हरेंद्र उपध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक एसएन सिद्दीकी, डाक्टर भूपेंद्र सिंह, समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।