{"_id":"5e7cd8068ebc3e6fa8749bf6","slug":"onion-is-also-expensive-in-navratri-gram-dal-jumped-by-rs-15-shamli-news-mrt4753980125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों में भी महंगी हुई प्याज, चने की दाल में 15 रुपये का उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों में भी महंगी हुई प्याज, चने की दाल में 15 रुपये का उछाल
विज्ञापन
शामली। नवरात्रों में प्याज की मांग घट जाती है। इस कारण उसकी उसकी कीमत घटती है, लेकिन इस बार नवरात्र शुरू होते ही प्याज 10 रुपये प्रति किग्रा महंगी हो गई है। आवक कम होने से हरी मिर्च की 120 रुपये प्रति किग्रा बिकी। चने की दाल में 15 रुपये प्रति किग्रा की तेजी आई है।
लॉक डाउन से बाजार में कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने फल और सब्जियों के भाव तय कर गली मोहल्लों में आपूर्ति की व्यवस्था शुरू की थी। यही वजह रही कि तीन दिनों से फल, सब्जी के भाव में लगातार आ रही तेजी पर थोड़ा अंकुश नजर आया। हालांकि प्याज, हरी मिर्च और चने की दाल की कीमतें काफी बढ़ गई। कई दिनों से 30 रुपये बिकने वाली प्याज बृहस्पतिवार को 40 रुपये प्रति किग्रा बेची गई। हरी मिर्च की आवक मंडी में कम थी जो थोड़ा माल आया उसका भाव 120 रुपये प्रति किग्रा रहा। चने की दाल पिछले चार दिनों में 55 से बढ़कर 70 रुपये पहुंच गई है।
प्रशासन द्वारा फल सब्जी के भाव निर्धारित करने की वजह से इनके भाव में तेजी थम गई। 70 रुपये बिकने वाला केला 50 रुपये दर्जन बिका। टमाटर, गोभी, लौकी आदि के भाव भी स्थिर बने रहे। फूल गोभी मंडी में ही 10 रुपये किग्रा बिकी और रिटेल में 40 रुपये प्रति किग्रा बिकी।
विज्ञापन
शनिवार को प्रशासन द्वारा जारी रेट लिस्ट का डर दुकानदारों को रहा इसलिए फल सब्जियों का भाव स्थिर रहा। इसके अलावा बाजार बंद कराने में पुलिस ने भी काफी सख्ती की। जिसका असर हुआ कि साढ़े नौ बजे दुकानें बंद होने लगी। फल और सब्जी वालों ने साढे़ आठ बजे के बाद रेट कम करने शुरू कर दिए थे।
फल -सब्जी के भाव
सब्जी भाव 25 मार्च 26 मार्च
हरी मिर्च 140 120
टमाटर 60 40
गोभी 60 40
भिंडी 20 100
लौकी 50 40
प्याज 40 40
केला 70 दर्जन 50 दर्जन
शिमला मिर्च 50 40
कोट
आज से फल सब्जी की ठेलियों से गलियों में आपूर्ति कराने की व्यवस्था की गई। रेट भी तय कर दिया गया है। बाजार भाव से अधिक पर बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। धीरे धीरे गलियों में जाकर फल सब्जी की आपूर्ति ठेली वाले निर्धारित दर से करेंगे।
अरविंद कुमार एडीएम