फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One person killed and one youth seriously injured in road accident in Shamli

Shamli: भैयादूज के लिए जा रहे मामा की हादसे में मौत, भांजा गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 26 Oct 2022 12:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 26 Oct 2022 12:25 PM IST
सार

Shamli: भैयादूज के लिए जा रहे मामा-भांजे हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
One person killed and one youth seriously injured in road accident in Shamli
शामली में हादसा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद में मोपेड को बचाने के प्रयास में चूने के बोरों से लदा ट्रक ट्रैक्टर से टकरा कर पलट गया। वहीं पीछे से आ रहे बाइक सवार मामा-भांजे ट्रक में लदे चूने के बोरों के नीचे दब गए। मामा की मौके पर मौत हो गई। वहीं भांजे को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बताया गया कि मामा-भांजा भैयादूज के लिए बाबरी जा रहे थे।

विज्ञापन


कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब सात बजे शामली की ओर से चूने के बोरों से लदा ट्रक गलत साइड में चलते हुए अचानक एक मोपेड के सामने आने पर अनियंत्रित हो गया। वहीं थाना भवन की ओर से जा रहे ट्रैक्टर से टकराने के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर से टकराकर पलट गया। ट्रक के पास से गुजर रहे बाइक सवार थानाभवन निवासी सचिन पुत्र वीरेंद्र मोहल्ला रोगनगरान और उसका मामा गोसगढ़ अहाता निवासी राकेश के ऊपर ट्रक में लदे चुने के बोरे गिरने से दोनों दब गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: राम रहीम ने शिष्या को दिया रूहानी दीदी का नाम, यूटयूब पर हनीप्रीत को कर रहा है प्रमोट
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि ट्रैक्टर चालक नौशाद पुत्र गफ्फार ने कूद कर जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। बोरे हटाकर राकेश और सचिन को निकाला गया। हालांकि राकेश की तब तक मौत हो चुकी थी। सचिन को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें: हादसों का कहर: दीपावली के बाद पांच परिवारों में पसरा मातम, तीन दोस्तों समेत पांच की मौत, हर तरफ मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed