फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One nomination for Gram Panchayat member on the last day

अंतिम दिन ग्राम पंचायत सदस्य के लिए एक नामांकन पत्र दाखिल

Sat, 25 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
One nomination for Gram Panchayat member on the last day
शामली। जिले में खाली पदों को भरने के लिए बीडीसी -ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए दूसरे दिन कांधला- शामली ब्लाक में कोई नामांकन पत्र दाखिल दाखिल नहीं हुआ। ऊन ब्लाक में जैनपुर छतैला में ग्राम पंचायत सदस्य के एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शामली ब्लाक कार्यालय में दूसरे दिन आरओ और एआरओ के समक्ष बीडीसी सदस्य पद के लिए कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। शामली ब्लाक के पंचायत निर्वाचन के एआरओ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभिंयता ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि दूसरे दिन बीडीसी सदस्य पदों के लिए कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। पहले दिन शामली ब्लाक में बीडीसी पदों के लिए सिभांलका के वार्ड 46 से ऊषा पत्नी बलराज और ग्राम झाल के वार्ड नंबर 47 से मंजूर हसन ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

कांधला ब्लाक कार्यालय में आरओ पूर्वी यमुना नहर खंड के सहायक अभियंता अमित चौधरी के समक्ष ग्राम पंचायत सदस्य के लिए दूसरे दिन कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। पहले दिन जसाला गांव में प्रमोद कुमार और खेड़ा कुर्तान में नज्जो देवी ने ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए थे। नलकूप विभाग के अवर अभियंता विजय कुमार ने बताया कि ऊन ब्लाक मुख्यालय पर जैन पुर छतैला में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दूूूसरे दिन ब्रहम सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। पंचायत चुनाव के एडीओ हरी सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच सुबह दस बजे से शुरू होगी। 28 जनवरी को नाम वापसी सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक और तीन बजे बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन फरवरी को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed