{"_id":"61101c6e8ebc3ef4500fa52b","slug":"one-killed-five-injured-in-two-car-collision-shamli-news-mrt5510517184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो कार की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
बाबरी (शामली)। थानाक्षेत्र में पानीपत खटीमा हाईवे पर बुटराडा बस स्टैंड के निकट दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो युवतियों सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
रविवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा के जिला पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के गांव ढिंढोली निवासी मनीराम अपने परिवार के साथ हरिद्वार जा रहा था। जब उनकी कार पानीपत-खटीमा हाईवे पर गांव बुटराड़ा बस स्टैंड के निकट पहुंची, तो सामने से आ रही कार के साथ आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार मनीराम (45) की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के इंदू 16 वर्षीय, ज्योति 20 वर्षीय, जयभगवान 48 वर्षीय निवासी ढिढोला और दूसरी कार में सवार मुजफ्फरनगर के प्रेमनगर निवासी सौरभ और राकेश सैनी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शामली सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर न आने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
युवक की संदिग्ध हालात में मौत
बाबरी। गांव हिरनवाड़ा निवासी करीब 38 वर्षीय युवक का शव रविवार सुबह उसके घर में मिला। युवक की पत्नी मायके गई हुई थी और बच्चे अपने बाबा के पास घेर में सो रहे थे। सुबह परिजनों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस की दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सोमपाल ने बाबरी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र अनिल रात को घर मे सो रहा था। सुबह उसका शव घर के आंगन में मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है, जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।