फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One hour extra class will run for weak students in studies

पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए चलेगी एक घंटा अतिरिक्त क्लास

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
One hour extra class will run for weak students in studies
शामली। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के लिए कालेज बंद होने के बाद एक घंटा अतिरिक्त क्लास चलाई जाएगी। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों को यह सुविधा दी उपलब्ध कराई जाएगी। मंडलायुक्त सहारनपुर की पहल पर जिले में यह व्यवस्था जल्द ही शुरू की जाएगी। प्रधानाचार्यों से कमजोर विद्यार्थियों का चयन कर अतिरिक्त कक्षाएं जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. लोकेश एम की पहल पर जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में यूपी बोर्ड 2021 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कमजोर विद्यार्थियों के लिए कालेज में नि:शुल्क अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएगी, ताकि कोई भी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा आने तक कमजोर न रहे। वैसे तो यह व्यवस्था सभी विषयों के लिए लागू की जा रही है, लेकिन गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों पर खास फोकस रहेगा। अतिरिक्त क्लासें कालेज के समय के बाद एक घंटा चलाई जाएगी। अतिरिक्त कक्षाएं दिसंबर माह से फरवरी तक तीन माह तक चलाई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि मंडलायुक्त सहारनपुर के निर्देश पर कालेजों में एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाएंगी। बृहस्पतिवार को विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में जिले के सभी माध्यमिक कालेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक लेकर अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रधानाचार्यों से कहा गया है कि कालेज में हाईस्कूल व इंटर के कमजोर विद्यार्थियों का चयन करें और विद्यालय समय के बाद एक घंटा अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जाए। डीआईओएस ने बताया कि डीएम जसजीत कौर द्वारा जल्द ही इस नई व्यवस्था का शुभारंभ किसी राजकीय इंअर कालेज में किया जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को छात्रवृत्ति हेतु जारी समय सारिणी के अनुरूप कार्य पूरा करने के और स्वीप के कार्यक्रम आयोजित करने और शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का शत प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर चौ. मानसिंह राजकीय बालिका इंटर कालेज कंडेला के प्रधानचार्य डॉ. अमित मलिक और सभी प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed