फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One degree of mercury rolled due to frost

पाला पड़ने से एक डिग्री पारा लुढ़का

Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One degree of mercury rolled due to frost
शामली कोहरे में स्कूल जाते छात्र व छात्रा - फोटो : SHAMLI
पाला पड़ने से एक डिग्री पारा लुढ़का
विज्ञापन

शामली। सोमवार रात पाला पड़ने से रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। दिन निकलने के बाद दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण हाईवे पर वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मात्र दो घंटे के लिए धूप निकली। आसमान में बादल छाए रहे, पांच किमी प्रति घंटा की गति से बर्फीली हवा चलने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले चार दिनों से रात्रि में पाला पड़ने से सर्दी कम नहीं हो रही है। मंगलवार को दिन निकलने के बाद आकाश में घने बादल और कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण सड़क पर 100 मीटर से अधिक का कुछ नहीं दिखाई दिया। दोपहर करीब बारह बजे के बाद सूर्य निकलने पर कोहरे का असर कम हुआ। पिछले 36 घंटों में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बुधवार से लेकर सोमवार तक सुबह आकाश में बादल और कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में धूप निकलने की संभावना है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 26 जनवरी तक मौसम में सुबह बादल दोपहर हल्की धूप और शाम को बादल छाए रहने की संभावना है।

शामली ठंडे माजरा रोड पर खडे बच्चे

शामली ठंडे माजरा रोड पर खडे बच्चे- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरते वाहन

शामली कोहरे में गुजरते वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती युवतियां

शामली कोहरे में गुजरती युवतियां- फोटो : SHAMLI

शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं

शामली कोहरे में गुजरती छात्राएं- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed