फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One dead, 10 injured in road accidents

Shamli News: सड़क हादसों में एक की मौत, 10 लोग घायल

Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
One dead, 10 injured in road accidents
छात्र की हत्या के पकड़े गए आरोपी सफेद जैकेट में हर्ष, महरून जैकेट में मंजीत। सौजन्य : पुलिस।
शामली। शनिवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार बुजुर्ग शराफत की मौत हो गई जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया ।
विज्ञापन

शनिवार को कांधला क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत स्थित मदरसे में जलसा हो रहा था। शाम करीब 7 बजे जलसा समाप्त होने पर गांव बराला निवासी 60 वर्षीय शराफत, मुरसलीन व अनीस बाइक द्वारा अपने गांव जा रहे थे। कांधला रोड पर ऊंचा गांव रजबहे की पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे शराफत व मुरसलीन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अनीस बाल बाल बच गया। जलसे से लौट रहे अन्य ग्रामीण घायलों को शामली के प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शराफत को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पारिवारिक भाई रियासत ने बताया कि बिना पुलिस कार्रवाई के शव को गांव लेकर वापस आ गए हैं। घायल मुरसलीन का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर ,मेरठ करनाल मार्ग पर स्थित लाक गांव के पास ऑटो में तेज रफ्तार से आ रही पिकअप में टक्कर मार दी , जिससे ऑटो पलटे खाते हुए खेत में जा पलटा।
हादसे में ऑटो सवार खरड़ निवासी संगीता, राकेश, इंद्रभान, अफसाना निशा और लाख निवासी सुखराम समेत 8 लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद पिकअप सवार फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वही, ताजपुर सिंभालका के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मजदूर की हालत को गंभीर देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed