{"_id":"69f3a474d40d51d286048c07","slug":"one-crore-rupees-were-defrauded-on-the-pretext-of-setting-up-a-plant-shamli-news-c-26-1-sal1002-164481-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: प्लांट लगाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: प्लांट लगाने का झांसा देकर एक करोड़ की ठगी
Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 01 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना/बिडौली। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर करीब 30 से अधिक लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली गई। निवेशकों को हर माह 36 हजार रुपये देने का झांसा दिया गया था, लेकिन अब भुगतान से इनकार किया जा रहा है। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की, जिस पर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पीड़ितों का आरोप है कि सहारनपुर की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और उससे जुड़ी स्टेप्स फार्मिंग प्राइवेट लिमिटेड व एसएफ ऑर्गेनिक के नाम पर लोगों को जैविक खेती और वर्मी कंपोस्ट प्लांट लगाने के नाम पर निवेश लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया और जैविक भारत मिशन के तहत काम करने का दावा किया। जिजौला निवासी पूर्व प्रधान आकिल राण ने बताया कि उनसे चार लाख रुपये लिए गए और दो साल के लिए जमीन पर प्लांट लगाने का एग्रीमेंट कराया गया। इसके बदले हर माह 36 हजार रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन न तो प्लांट लगाया और न ही भुगतान किया गया।
इसी तरह बल्ला माजरा के हारून से 3.30 लाख, शामली के अनीस से तीन लाख, बिडौली के डॉ. सतीश से 3.60 लाख, जिजौला के कामिल से 60 हजार, चौसाना के शादाब से दो लाख, मुन्ना से पांच लाख, जावेद, जाकिर, सत्तार, फरीद, फराज समेत अन्य समेत 30 से अधिक लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी का आरोप है। पीड़ितों के अनुसार कंपनी ने यह भी दावा किया था कि जिन लोगों के पास जमीन नहीं है, उनके लिए कंपनी अपनी जमीन पर प्लांट लगाकर मुनाफा देगी। साथ ही प्रशिक्षण और ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के स्टोर खोलने का झांसा भी दिया गया। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि ठगी में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।
मुजफ्फरनगर की कार्रवाई के बाद खुला मामला : बताया गया है कि वर्ष 2024 में मुजफ्फरनगर में भी इसी कंपनी के खिलाफ करोड़ों की ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी विदेश भाग गया था, लेकिन हाल ही में गिरफ्तारी के बाद मामला फिर चर्चा में आया। इसके बाद शामली के पीड़ित भी सामने आने लगे हैं और संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।