फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One arrested with smack worth Rs 2,69,000

Shamli News: 2,69,000 की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 28 Nov 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
One arrested with smack worth Rs 2,69,000
अवैध स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। थानाभवन पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कब्जे से अवैध 26.90 ग्राम स्मैक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 2,69,000 रुपये है।

एसपी एनपी सिंह ने बताया कि डीआईजी सहारनपुर के निर्देशन में मादक पदार्थों व नशे के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बृहस्पतिवार को थानाभवन थाना पुलिस ने अंसार निवासी गांव हसनपुर लुहारी को अवैध स्मैक व कांटे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में स्मैक को बेचने का धंधा कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध थानाभवन थाने पर मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि इस अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान कर जनपद काे नशामुक्त बनाने का संकल्प लें ।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed