फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the murder of the only brother, the infuriated sisters demanded the hanging of the accused

Shamli News: इकलौते भाई की हत्या पर बदहवास बहनों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
On the murder of the only brother, the infuriated sisters demanded the hanging of the accused
कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में घटना की जानकारी लेने पहुचे एसपी अ​भिषेक झा
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। गुरमीत की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसकी पांचों बहनें भाई की हत्या के बाद बदहवास हो गई।
गुरमीत की पांच बहनों का इकलौता भाई था और सबसे छोटा था। पांचों बहनें बबली, सविता, सोनू, करुणा, खुशी और अनमोल अपने भाई गुरमीत का काफी दुलार करती थी। इनकी मां की वर्ष 2011 में मौत हो गई थी। जिसके बाद भाई-बहनों की देखभाल उनकी चाची गीता ने की। बबली, सविता और सोनू की शादी हो चुकी है। जबकि खुशी और अनमोल अभी अविवाहित हैं। इकलौते भाई की हत्या की सूचना मिलने पर पांचों बहनें बदहवास हो गई। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस अधिकारियों के सामने पांचों बहनें अपने भाई के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रही थी। पांचों बहनों का विलाप देखकर ग्रामीण भी अपने आंसू नहीं रोक सके।



आरोपी के साथ अधिकतर समय बिताता था गुरमीत
गुरमीत के पिता ईश्वर दयाल का कहना है कि उसका साथी बुधवार शाम उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। दोनों जनता इंटर कॉलेज लिसाढ़ में दसवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे। दोनों में गहरी मित्रता थी और एक-दूसरे पर विश्वास करते थे। गुरमीत अपना अधिकतर समय इसी दोस्त के साथ बिताता था। वारदात से कुछ समय पहले दोनों साथ ही थे, लेकिन शाम को गुरमीत की हत्या की सूचना परिजनों तक पहुंची। बताया गया कि हत्या के बाद से ही गुरमीत के साथी गांव से नदारद हो गए। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन




खुलासे के लिए एसओजी व सर्विलांस टीम को भी लगाया
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी ने खुद मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। एसओजी और सर्विलांस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगा दिया। थाना प्रभारी व अन्य टीमों को शीघ्र घटना के खुलासा कर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

कांधला  क्षेत्र के गांव  मखमूलपुर में   घटना की जानकारी लेने पहुचे  एसपी अभिषेक झा

कांधला क्षेत्र के गांव मखमूलपुर में घटना की जानकारी लेने पहुचे एसपी अभिषेक झा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed