फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   On the Meerut-Karnal highway, BKU will do a check

मेरठ-करनाल हाईवे पर भाकियू करेगी चक्का जाम

Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
On the Meerut-Karnal highway, BKU will do a check
शामली के ग्राम कुडाना में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मालिक के आवास पर तैनात पुलिस। - फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे पर भाकियू करेगी चक्काजाम
विज्ञापन

शामली। भारतीय किसान यूनियन ने कृषि कानूनों और पंजाब-हरियाणा के किसानों के समर्थन में शुक्रवार को चक्का जाम की घोषणा की है। जिले में मेरठ-करनाल हाईवे पर गाडीवाला चौक पर जाम लगाया जाएगा। जाम सुबह 11 बजे से लगाया जाएगा।
हरियाणा और पंजाब के किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जा रहा है। किसान आंदोलन की आंच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को भाकियू के नेतृत्व में सभी जनपदों में चक्काजाम करने की घोषणा कर दी गई है। भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर झिंझाना के पास गाड़ीवाला चौक पर चक्का जाम किया जाएगा। सुबह 11 बजे किसान गाड़ीवाला चौक पर पहुंच जाएंगे। किसी भी वाहन को वहां से गुजरने नहीं दिया जाएगा। यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलन को आगे बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि यूनियन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से दिए गए निर्देश के अनुसार गाड़ीवाला चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान नेताओं को उनके घरों पर ही रोका
शामली। किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली कूच करने की घोषणा करने वाले किसान नेताओं को पुलिस ने उनके घर पर ही रोक दिया। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने 50 किसानों के साथ दिल्ली जाने की घोषणा की थी। सुबह ही पुलिस उनके कुड़ाना स्थित आवास पर पहुंच गई। उन्हें वहीं रोक लिया गया। इसके अलावा गांव डांगरौल में भी पुलिस ने किसान नेता राजन जावला के आवास पर डेरा डाल लिया। उन्हें किसान आंदोलन में जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन अलर्ट
शामली। किसान आंदोलन को लेकर पुलिस अलर्ट रही। एसपी नित्यानंद ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था कि यदि कोई किसान दिल्ली की ओर जाता है तो उनसे बात करके रोका जाए। सतर्क रहने के निर्देश दिए गए थे। जिन किसानों के बारे में दिल्ली जाने की जानकारी मिली थी, उनसे पुलिस ने संपर्क कर उन्हें रोका है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को चक्का जाम के मद्देनजर भी रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed