{"_id":"67eae625b4764fae0a071b07","slug":"on-the-last-day-of-the-financial-year-rs-3-crore-was-released-for-the-residences-of-the-officers-shamli-news-c-26-1-smrt1047-139462-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन अधिकारियों के आवासों के लिए जारी हुए तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन अधिकारियों के आवासों के लिए जारी हुए तीन करोड़ रुपये
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट कोषागार में कार्य करते कर्मचारी । संवाद
शामली। वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन भी देर रात तक कोषागार, बैंक, एलआईसी कार्यालय और विभागों के कैश काउंटर खुले रहे। शासन से धनराशि आने और वापस धनराशि जाने का कार्य जारी रहा। लोक निर्माण विभाग को आवासों के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई। लोक निर्माण विभाग के परियोजनाओं के काम शुरू न होने पर 22 करोड़ रुपये की धनराशि वापस शासन को चली गई।
सोमवार की शाम को जिले में लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंताओं के दोमंजिला चार आवास टाइप चार के निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को जारी की गई है। अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि नए वर्ष 2025-26 में दोमंजिला अधिकारियों के आवासों को टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
एलआईसी में 40 लाख रुपये का आखिरी दो दिन में हुई किस्त जमा : जिले की भारतीय जीवन बीमा निगम की शाखाओं में किस्त जमा कराने के लिए कार्यालय पिछले दो दिन से अवकाश के दिन काम काज होता रहा है। जिला मुख्यालय पर वर्मा मार्केट में एलआईसी शाखा में रविवार को 17 लाख रुपये, दूसरे दिन सोमवार को 20 लाख रुपये कैश काउंटर में एजेंटों की ओर जमा कराए गए। इसी प्रकार कैराना एलआईसी शाखा में पिछले दो दिन में तीन लाख रुपये की धनराशि कैश काउंटरों पर जमा कराई। दूसरी ओर शामली, कैराना, ऊन में उपनिबंधक कार्यालय खुले रहे। शामली में उपनिबंधक अनुपम माहेश्वरी ने बताया कि दूसरे दिन उपनिबंधक कार्यालय आवश्यक कार्य निपटाने के लिए खोले गए थे।