{"_id":"63601a0ee116ce47f41eb33f","slug":"on-the-birth-anniversary-of-iron-man-took-oath-of-unity-and-integrity-of-the-nation-shamli-news-mrt611655868","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौहपुरुष की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौहपुरुष की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता की ली शपथ
विज्ञापन
कैराना महिला थाने में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शपथ लेती महिला पुलिसकर्मी।
- फोटो : SHAMLI
लौहपुरुष की जयंती पर राष्ट्र की एकता और अखंडता की ली शपथ
शामली। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस में रुप में मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पाजलि अर्पित की। अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।
कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र के प्रति एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को आधुनिक स्वरूप दिया। उनका भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए हम सब को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली विशु राजा, डिप्टी कलक्टर उद्भव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
--
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ
कैराना। कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने सभी उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। इसके अलावा महिला पुलिस चौकी में महिला इंस्पेक्टर मंजू सिंह ने भी सभी पुलिसकर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
सेंट आरसी स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। विद्यालय प्रधानचार्य यशस्वी पंवार, अमित गर्ग, आदित्य सिंह, मोहित गर्ग, विवेक चौहान, प्रशांत शर्मा आदि मौजूद रहे।
कांधला के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा इकाई एवं सांस्कृतिक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बृजभूषण ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ प्रारंभ कराई गई। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. बृजभूषण ने सरदार वल्लभभाई पटेल ने राष्ट्र के प्रति किए गए योगदान के बारे में बताया। राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता शपथ ली गई।
गढ़ीपुख्ता के गांव हथछौया स्थित देवस्थली ग्रुप के देवस्थली मॉडर्न गुरुकुल के प्रधानाचार्य ब्रह्मपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का शुभारंभ किया। दौड़ में शुभम, देव, अनमोल, लविश , अभिनव, आदित्य, हर्षित, गौरव, सौरव एवं वंश तथा छात्राओं में अनु, मानवी, सृष्टि,पायल एवं मनस्वी ने अपने वर्गों में जीत हासिल की। उच्च प्राथमिक विद्यालय ढिढाली कंपोजिट में राष्ट्र की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
झिंझाना में मेरठ करनाल रोड स्थित एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ लगाकर विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
थानाभवन में अर्पण पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनदीप सैनी प्रबंधक अर्पण सैनी ने मशाल प्रज्जवलित कर किया। ऊन के होली हेवन पब्लिक स्कूल में देश के सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147वीं जयंती पर स्कूल के डायरेक्टर चतुर्वेदी मलिक, मैनेजर अंकुर राणा व प्रधानाचार्य पंकज कंसल ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके याद किया। मानव श्रृंखला से इंडिया बनाया।
जलालाबाद में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने पंजाबी सत्संग भवन में मनाई। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, जिला उपाध्यक्ष आनंद पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश शास्त्री, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र पाल, मंडल के महामंत्री बॉबी शर्मा, जोगेंद्र राणा, सागर प्रजापति, सुनील कोरी, जिला मंत्री युवा मोर्चा सुभाष पाल, बबली कश्यप, विशाल सैनी, प्रवीण पाल, दीपक पाल, रविता आर्य, सत्यपाल, नरेश शर्मा, डॉ. रामफूल आदि ने लौह पुरुष को याद कर श्रद्धांजलि दी।
बाबरी में एकता दिवस के अवसर पर संस्कृति इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल बंतीखेडा के स्कूली बच्चों ने बैंड धुन बजाकर मार्च निकाला। इस दौरान थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा सहित पुलिस कर्मियों ने बच्चों के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों पर चलने की शपथ ली।

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव देवस्थली विद्यापीठ एवं देवस्थली गुरुकुल हथछौया में दौड़ लगाते छात्?- फोटो : SHAMLI