{"_id":"5f8b3feb8ebc3e9b776699c1","slug":"old-vehicles-81-thousand-number-plate-at-only-82-shamli-news-mrt5067044107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने वाहन 81 हजार, नंबर प्लेट लगी मात्र 82 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने वाहन 81 हजार, नंबर प्लेट लगी मात्र 82 पर
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल जनपद शामली में अब जिस वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं होगी, उस वाहन से संबंधित कोई कार्य सोमवार से एआरटीओ कार्यालय में नहीं होगा। व्यवसायिक वाहनों की फिटेनस कार्य पर पहले ही रोक लग चुकी है। जनपद में करीब 81 हजार पुराने वाहन संचालित हैं, जिनमें अभी तक मात्र 82 वाहनों पर ही नई प्लेट लग चुकी है।
शासन ने वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट व अन्य धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुराने वाहनों पर भी हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया है। जनपद में इस समय डीजल और पेट्रोल के करीब 81 हजार पुराने ऐसे वाहन संचालित हैं जिन पर यह नंबर प्लेट लगनी है। इनमें से अभी तक मात्र 82 पुराने वाहनों पर ही हाई सिक्योरिटी प्लेट लग पाई है। अब शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल जनपद में पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों पर सोमवार से रोक लगा दी जाएगी।
एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि जिन व्यवसायिक वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है, उनका फिटेनस कार्य दो दिन पहले रोक दिया गया है। अब सोमवार से सभी तरह के पुराने वाहन, जिन पर यह नंबर प्लेट नहीं होगी, उस वाहन से संबंधित सभी तरह के ऑनलाइन कार्यों पर रोक लग जाएगी। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट कंपनी के डीलर के माध्यम से या ऑनलाइन दोनों तरह से वाहन स्वामी लगवा सकते हैं। नए वाहनों के पूर्व की तरह रजिस्ट्रेशन समेत भी कार्य चलते रहेंगे।
विज्ञापन
प्लेट के लिए करना पड़ेगा इंतजार
अभी तक व्यवसायिक वाहनों के फिटनेस कार्य पर रोक लगाई गई थी, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ रहा था, लेकिन सोमवार से पुराने वाहनों के कार्यों पर रोक लगेगी तो प्लेट लगवाने के लिए मारामारी मच सकती है। ऐसे में वाहन स्वामियों को डीलर के यहां प्लेट लगवाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। अभी तक नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट दूसरे जिलों के डीलर के माध्यम से उपलब्ध होती है, जिसमें करीब 15 दिन का समय लग रहा है।
जनपद में पुराने वाहनों की स्थिति
बाइक : 61398
कार : 5951
मोपेड : 2712
व्यावसायिक : 5700
भारी वाहन- 5300
पुराने वाहनों पर प्लेट न होने पर ये रुकेंगे काम
पंजीयन प्रमाणपत्र की द्वितीय कॉपी
वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर
पता परिवर्तन
पंजीयन का नवीनीकरण
अनापत्ति प्रमाणपत्र
नया परमिट
अस्थाई परमिट
विशेष परमिट
नेशनल परमिट
निरस्तीकरण