फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man dies of corona, 159 infected

कोरोना से वृद्ध की मौत, 159 संक्रमित मिले

Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Old man dies of corona, 159 infected
कोरोना से वृद्ध की मौत, 159 संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में 159 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमितों में 14 लोग एक निजी अस्पताल में मिले हैं, 61 व्यक्ति ठीक हुए हैं। सक्रिय केस बढ़कर 668 हो गए। उधर, महिला समेत दो लोगों की मेरठ में उपचार के दौरान मौत होने की चर्चा रही, लेकिन अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई। उधर, कैराना निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध की अंबाला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
सोमवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक निजी अस्पताल में 14 व्यक्ति संक्रमित मिले। शहर के मोहल्ला रामसागर में 11 व्यक्ति संक्रमित मिले। इनके अलावा अलग-अलग मोहल्लों में करीब 40 व्यक्ति और संक्रमित मिले हैं। कैराना क्षेत्र में 12 संक्रमित मिले, जिनमें कैराना न्यायालय के दो कर्मचारी संक्रमित मिले। कैराना न्यायालय परिसर को सैनिटाइजेशन के लिए अगले 48 घंटे तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

गोहरनी में दो, लिसाढ़ में दो, भनेड़ाजट में एक, कुड़ाना में तीन, जलालाबाद में पांच, थानाभवन में पांच, कांधला में दो, सहपत, किवाना, लांक, बनत, खेड़ीकरमू, सिलावर, जंधेड़ी, नया गांव, एलम व डांगरौल में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में 159 कोरोना के केस मिले हैं। 61 व्यक्ति ठीक हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 668 हो गई है। उधर, कैराना निवासी 71 वर्षीय वृद्ध को कुछ दिन पहले सांस लेने में परेशानी होने पर परिजनों ने पहले पानीपत और बाद में अंबाला अस्पताल में भर्ती कराया था। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि कैराना निवासी वृद्ध की अंबाला अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है। वृद्ध हृदय रोगी थे, उनकी जांच और उपचार अंबाला में हुआ है। इसके अलावा अन्य किसी व्यक्ति की कोरोना से मौत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed