फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Old man died due to suffocation, case registered for murder

दम घुटने से हुई थी वृद्धा की मौत, हत्या का केस दर्ज

Fri, 10 Jul 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Old man died due to suffocation, case registered for murder
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव नाला में एक किसान के खेत से तीन दिन पूर्व वृद्धा का शव मिला था। मामले में मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपनी मां की हत्या करने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी रवि ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि उसकी 60 वर्षीय मां घर से खेत पर चारा लेने के लिए गई थी, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर वृद्धा की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार की सुबह को वृद्धा का शव गांव के ही किसान राजबीर के खेत पर पड़ा मिला था। मृतका की पहचान गांव नाला निवासी ओमी पत्नी स्वर्गीय रोहताश के रूप में हुई थी। मामले में मृतका के पुत्र रवि ने अज्ञात लोगों पर अपनी मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह का कहना है कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण दम घुटने से आया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed