{"_id":"67ec34de0b3bb54ee709a807","slug":"old-babas-fair-starts-at-hanuman-dham-shamli-news-c-26-1-sal1002-139492-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हनुमान धाम पर बूढ़े बाबा का मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हनुमान धाम पर बूढ़े बाबा का मेला शुरू
Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
हनुमानधाम पर श्रीरामचरित मानस का पाठ करते श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
शामली। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम स्थित श्री रामदरबार में श्रीराम चरित मानस के पाठ का शुभारंभ हुआ। छह अप्रैल को श्रीराम नवमी पर हनुमान धाम से श्री रामायण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर में तीन दिवसीय बूढ़े बाबा का मेला भी शुरू हो गया है।
मंदिर हनुमान टीला समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने बताया कि हनुमान धाम पर नवरात्रि एवं श्री रामनवमी उत्सव के मौके पर श्रीराम दरबार में श्रीराम चरित मानस पाठ शुरू हो गया है। यह प्रतिदिन शाम चार बजे से रात्रि नौ बजे तक होगा मंगलवार व शनिवार को रामचरित मानस का पाठ दोपहर दो बजे से रात्रि नौ बजे तक होगा। छह अप्रैल को समापन होगा।
12 अप्रैल को मनाया जाएगा हनुमान प्रकटोत्सव
शामली। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम द्वारा 12 अप्रैल को श्री हनुमान प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा मंदिर के प्रधान सलिल द्विवेेदी ने बताया कि 11 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ होगा। 12 अप्रैल को रामायण पाठ के पूर्ण होने के बाद भजन संकीर्तन व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर बाबा का भव्य श्रृंगार किया जाएगा और 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।