फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers should make progress against the target: DM

लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाएं अधिकारी: डीएम

Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Officers should make progress against the target: DM
शामली। डीएम जसजीत कौर ने सभी विभागों में प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्यों में अपेक्षित प्रगति लाई जाए। मनरेगा में कम प्रगति पर नाराजगी जताई। कृषि विभाग की खाद व बीज की उपलब्धता एवं वितरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला उद्योग विभाग एवं खादी ग्रामोद्योग, स्ट्रीट वेंडर में लोन पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश एलडीएम को दिया। विद्युत निगम शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने, सीवीओ को गोशालाओं में रखे गए गोवंश के स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की उपस्थिति, दवाइयों की उपलब्धता के साथ एंबुलेंस की स्थिति की समीक्षा की। बेसिक शिक्षा विभाग में मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को जागरूक करने, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में पोषण मिशन को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में डीपीओ ने बताया कि कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मनरेगा में विभिन्न विभागों में लक्ष्य से कम मानव दिवस सृजित होने पर नाराजगी जताई। समाज कल्याण विभाग की समीक्षा में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांगजन में लाभार्थियों को किस्त की जानकारी ली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 65 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है और योजना में बजट भी आ गया है। डीएम ने पात्रों का चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइजीआरएस पोर्टल पर दर्ज होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर प्रकरणों को डिफाल्टर में ना जाने दें। उनका समय से निस्तारण करें। बैठक में 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं की समीक्षा में पाया कि कुछ परियोजनाएं धन अभाव में रुकी हैं। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed