फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers of all sugar mills were held hostage in the Collectorate for seven hours

कलक्ट्रेट में सात घंटे बंधक रहे सभी चीनी मिलों के अफसर

Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Officers of all sugar mills were held hostage in the Collectorate for seven hours
अपने कार्यालय में चीनी मिलों के अफसरों की बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व मौजूद एडीएम और डीसीओ। - फोटो : SHAMLI
शामली। रालोद कार्यकर्ताओं के शामली चीनी मिल के गेट पर दिए धरने के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। मंगलवार को बकाया गन्ना न करने पर तीनों मिलों के अफसरों को सात घंटे तक बंधक बनाए रखा। साथ ही शामली चीनी मिल के सयुंक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को नोटिस जारी करके बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने अपने कार्यालय में तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में हुई गन्ना भुगतान समीक्षा बैठक में जिले की चीनी मिलों के अफसर ठोस कार्ययोजना नहीं रख पाए। बैठक में डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने डीएम को बताया कि पिछले 24 घंटों में गन्ना भुगतान की प्रगति नहीं हुई। आगामी भुगतान की कार्ययोजना भी नहीं दी गई। जिस पर डीएम नाराज हो गई। बकाया गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए जिले के सभी चीनी मिलों को फटकार लगाते हुए सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सभी चीनी मिलों के अफसरों को कलक्ट्रेट में बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन

बैठक में आगामी पेराई सत्र 2022-23 में देय गन्ना मूल्य के भुगतान नियमानुसार करने के लिए गत तीन वर्ष के कुल गन्ना मूल्य भुगतान के औसत का तीस प्रतिशत के बराबर सीसीएल का आवेदन बैंकों को प्रस्तुत करने निर्देश दिए। बैठक के बाद डीसीओ विजय बहादुर सिह ने बताया कि शामली चीनी मिल की वर्ष 2021-22 की स्थिति सबसे खराब होने के कारण शामली चीनी मिल के संयुक्त प्रबंध निदेशक राहुल लाल को नोटिस जारी करके डीएम ने बुधवार को अपने कार्यालय में बुलाया है। समीक्षा बैठक में एडीएम संतोष कुमार सिंह, डीसीओ विजय बहादुर सिंह, शामली चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट प्रदीप कुमार, एजीएम केपी सरोहा, ऊन चीनी मिल यूनिट हेड अवनीश कुमार, जीएम गन्ना डॉ. कुलदीप पिलानिया, थानाभवन चीनी मिल के उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, एजीएम जितेंद्र राणा व सभी चीनी मिलों के एकाउंट हेड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed