फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   officers ne sunin samasya

अफसरों ने  फरियादियों की समस्याएं सुनीं 

Tue, 05 Mar 2019 11:40 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Tue, 05 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
officers ne sunin samasya
file - फोटो : amarujala
कलक्ट्रेट में आयोजित  संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह व ऊन तहसील में एडीएम आनंद शुक्ला  ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। 
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आनंद शुक्ला ने फरियादियों को  समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया। पुरमाफी निवासी नरेंद्र सिंह ने  आरोप लगाया कि अवैध कब्जा की गई भूमि को मुक्त कराने के लिए झिंझाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नही  गई है। गढ़ीहसनपुर निवासी संदीप कुमार राजीव कुमार रमेश चंद तारा चंद नाथीराम विनोद सचिन आदि ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की है कि  गंदे पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी है। एडीएम आनंद शुक्ला ने  प्रभारी बीडीओ मुकेश कुमार को समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में  कुल 48 शिकायतें आईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।  सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग, नगर पंचायत ऊन में तालाबों व सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की थी।  कस्बा निवासी जगमेर शर्मा ने शिकायत करते हुए कहा कि  नगर पंचायत द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों के कारण मात्र 26 लोगों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन फिर भी आज तक न तो कब्जा हटा ना ही कोई कार्रवाई हुई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने  नगर पंचायत के लिपिक पवन कुमार की क्लास ली। नगर पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत की गई। इस पर उपजिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में आए डूडा कर्मचारी निशांत से सूची मांगी। अपर जिलाधिकारी आनंद शुक्ला ने एसडीएम ऊन को सूची की जांच कराने तथा अपात्र पाए जाने पर रिकवरी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर  एएसपी  राजेश कुमार श्रीवास्तव,  तहसीलदार चंद्रकांता समेत सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed