फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers involved in corruption will go to jail: Keshav Prasad

भ्रष्टाचार में लिप्त अफसर जेल जाएंगे : केशव प्रसाद

Sun, 08 Apr 2018 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Sun, 08 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Officers involved in corruption will go to jail: Keshav Prasad
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों की कृपा से नहीं बनी है, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के सहयोग से बनी है। भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों को जेल भेजने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा और बसपा का बेमेल गठबंधन नरेंद्र मोदी को 2019 में प्रधानमंत्री बनने से रोकने के लिए हुआ है।  कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को झिंझाना में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर क़ॉलेज में आयोजित महर्षि कश्यप जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की जनता ने केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई और फिर 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में ऐतिहासिक रूप से 325 सीटें जिताईं। उसमें पिछड़ा वर्ग का अहम योगदान रहा। जनता का यह कर्ज विकास और सेवा के रूप में चुकाने के लिए सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भी भाजपा का कमल खिलेगा और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कमल खिलाया जाएगा। सभी विरोधी एकजुट हो रहे हैं कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना है, लेकिन पिछड़ा वर्ग साथ खड़ा है, जो नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएगा।

उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हम करेंगे। अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्या का समाधान करना होगा। कार्यकर्ता सीसीटीवी की तरह कार्य करेंगे, जो अधिकारी-कर्मचारी सुनवाई नहीं करेगा और भ्रष्टाचार में लिप्त होगा, तो उसे दंडित किया जाएगा और जेल भेजा जाएगा। ईमानदारी से कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत भी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य किसी अपराधी को मारना नहीं है, बल्कि अपराध के रास्ते से हटाना है। भाजपा किसी भूमाफिया की मददगार नहीं है। भूमाफिया के कब्जे से एक एक इंच जमीन खाली कराई जाएगी। लेकिन गरीब व्यक्ति ने यदि किसी सरकारी जमीन पर रहने को छोटा घर बना रखा है, तो उसे बेघर नहीं किया जाएगा। पहले उसे रहने को घर दिया जाएगा, तभी कब्जा हटेगा। उन्होंने कश्यप समाज के लोगों से शिक्षित बनने पर जोर दिया।  

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, मुजफ्फरनगर से सांसद डाक्टर संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, विधायक विजय कुमार कश्यप, विधायक विक्रम सैनी, विधायक प्रदीप चौधरी, राज्य महिला आयोग की सदस्य डाॅ. प्रियंवदा तोमर, भाजपा नेता मृगांका सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर रामजीलाल कश्यप और रामकुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल में विधायक विजय कुमार कश्यप, डाॅ. रामपाल कश्यप, बिजेंद्र कश्यप, संजीव कश्यप, प्रवीण कश्यप, मोहर सिंह कश्यप, डाॅ. बाबूराम कश्यप आदि शामिल रहे। उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष को गदा देकर सम्मानित किया और पगड़ी भी पहनाई गई।

पिछड़ा वर्ग के हित में कार्य कर रही सरकार : राणा
प्रदेश सरकार के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की तरफ अग्रसर है। केंद्र सरकार ने देश और विदेश में देश का मान बढ़ाया है। वहीं, उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मांग रखी कि मेरठ-करनाल मार्ग पर झिंझाना से चौसाना-थानाभवन होते हुए मुजफ्फरनगर मार्ग को राजमार्ग बनवाया जाए।

इससे शामली में ट्रैफिक जाम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को एनओसी देकर प्रदेश सरकार ने एनएचएआई को सौंप दिया। अब इस सड़क पर तेजी से कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोल्हू का कार्य करने में कश्यप समाज के लोग ज्यादा लगे है। कोल्हू संचालन में बिजली को लेकर जो दिक्कत है, उसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार गन्ना उत्पादन ज्यादा है, पिछले साल से ज्यादा गन्ना पेराई की गई है। फिर भी गन्ना खेतों में खड़ा है। किसान चिंता न करें, एक भी गन्ना जब तक खेत में रहेगा, तब तक शुगर मिल चलती रहेंगी।

भाजपा का गठजोड़ जनता से है : पांडेय
झिंझाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि सतयुग में जो कार्य महर्षि कश्यप ने किया, वही कार्य पीएम अब कर रहे हैं। कभी कश्यप, सैनी, निषाद, दलितों को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन भाजपा ने उन्हें सम्मान दिया है।


उन्होंने कहा कि जब सपा सरकार में आती थी, तो सैफई और इटावा के खानदान ही पदों पर होते थे। जब मायावती शासन में आई, तो खजाने को लूटकर दलितों में नहीं बांटा, बल्कि अपने भाई को तीन हजार करोड़ रुपये का मालिक बना दिया। उन्होंने कहा कि माया, मुलायम, अखिलेश, ममता और सोनिया गांधी को लगता है कि उनकी राजनीति की दुकान बंद हो जाएगी। वह भ्रष्टाचारियों में गठजोड़ कर रहे हैं, लेकिन भाजपा का गठजोड़ जनता से है। कैराना उपचुनाव में लोगों के सामने लक्ष्य सिर्फ एमपी बनाने या भाजपा का कमल खिलाने का नहीं, बल्कि हिंदुस्तान को नई हवा देने का मौका आया है। पांचों विधानसभा सीटों के लोगों को अवसर मिला है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक छोर पर कैराना से यही खूबसूरत संदेश देना है और भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed