{"_id":"5973a0444f1c1bd5288b46bc","slug":"officers-change-not-changing-system","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अफसर बदल रहे, नहीं बदल रही व्यवस्था’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अफसर बदल रहे, नहीं बदल रही व्यवस्था’
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर नहीं हो रहा, युवाओं को रोजगार नहीं मिले।
शनिवार को शहर के कैराना रोड स्थित जेजे फार्म में आम की दावत का आयोजन किया गया। इस दौरान रालोद राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार ने मथुरा में तीन माह में चार एसएसपी बदल दिए हैं, मगर अपराध पर अंकुश नहीं लग रहा।
गन्ना मूल्य भुगतान 14 दिन और बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित दिलाने का वादा भी अधूरा रह गया। किसानों के हित में कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आज किसान अपना काम छोड़कर गन्ने के पैसों के लिए सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
सरकार ने हाल मेें चल रही भर्तियों पर रोक लगाकर बेरोजगारी बढ़ा दी है। आम खाने से आदमी के अंदर मिठास बढ़ती है। इसलिए सभी आम खाकर आपस में प्यार और सौहार्द के साथ रहना सीखो। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान और कानून व्यवस्था को लेकर रालोद जल्दी ही आंदोलन चलाएगी, जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, तरसपाल मलिक, सतवीर पंवार, वाजिद अली, शामली जिलाध्यक्ष ऋषिपाल राझड़, सुधीर भारती, योगेंद्र चेयरमैन, अनिल चौहान, मुकेश सैनी, चंद्रबीर सिंह, पूर्व विधायक बलबीर मलिक, विकास धीमान, रजनीश कोरी, कंवरपाल मालैंडी, रामकुमार वर्मा आदि रहे।