फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Offered food to the mother, worshiped the girls

माता को भोग लगाया, कन्याओं का किया पूजन

Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Offered food to the mother, worshiped the girls
शामली दुर्गा अष्टमी पर घर में भोजन करती कन्या - फोटो : SHAMLI
शामली/जलालाबाद। नगर और देहात क्षेत्रों में बुधवार को दुर्गाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई और भोग लगाया गया। घरों में कन्या पूजन किया गया। शाम को लोगों ने नहरों में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन

जलालाबाद के प्राचीन सिद्ध पीठ दुर्गा देवी मंदिर में सुबह से ही कस्बे और क्षेत्र के ग्रामीणों की माता के दरबार में श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। सभी श्रद्धालुओं ने माता को हलवा पूरी का भोग लगाकर इलायची दाना, नारियल चुनरी, छत्र चढ़ा कर मां का आशीर्वाद लिया। अष्टमी पर घर-घर में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को हलवा पूरी का भोग लगाकर दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में पंडित अभिषेक शास्त्री, पंडित विश्वनाथ शास्त्री ने विश्व कल्याण की कामना के लिए यज्ञ आयोजित किया। यज्ञ में यजमान लाल उपेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी रीना गुप्ता, राज नारंग, आदेश गर्ग, छोटेलाल शर्मा, प्रदीप कश्यप आदि रहे। उधर, झिंझाना में दुर्गा पूजा मंडल के सदस्यों ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल के नेतृत्व में दुर्गा अष्टमी का पर्व पूरे श्रद्धा भाव से धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के मोहल्ला ब्राह्मण में स्थित श्री राम श्याम मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली। कई स्थानों पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। मौके पर अमित गोयल, आलोक शर्मा, आकाश गर्ग, हितकर मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थानाभवन में मां महागौरी की परिवारों में पूजा की गई। सिद्ध पीठ मंदिर जस्सुवाला में श्रद्धालुओं ने सांझी को तालाब में विसर्जित न करके वाहन में मौजूद कार्यकर्ताओं को दी। समिति पदाधिकारियों संजय गर्ग आदि ने बताया कि उक्त सांझी को सायं के समय यारपुर स्थित बड़ी नहर में पूजा-अर्चना के पश्चात विसर्जित किया जाएगा। समाजसेवी अनमोल गर्ग, सभासद नीरज गोयल, रविकांत, शिवम गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed