{"_id":"6154b39b8ebc3e09d67262ef","slug":"nutritious-diet-is-essential-to-stay-healthy-shamli-news-mrt5584793128","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषणयुक्त आहार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषणयुक्त आहार जरूरी
विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं व स्कूल प्रबंधक
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ रहने के लिए पोषणयुक्त आहार जरूरी
शामली। बीएसएम स्कूल और मेपल्स एकेडमी में पोषण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई।
बुधवार को बीएसएम स्कूल में पोषण अभियान के तहत दूसरे दिन सीनियर विंग के बच्चों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बच्चों ने पौष्टिक आहार विषयक पर पोस्टर बनाए। इसमें कक्षा-9 की छात्राओं सिमरन, वृंदा, अंशिका, गायत्री, मानवी, तेजस्वनी, प्रियांशी आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कक्षा-9 ब ने द्वितीय और कक्षा-10 ब ने तृतीय और कक्षा-10 अ की छात्राओं ने चौथा स्थान प्राप्त किया। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व मैनेजर छाया ने सभी छात्राओं के खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार का महत्व समझाया।
विज्ञापन
उपप्रधानाचार्य नीरज कौशिक ने बच्चों को पौष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी। कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के लिए आहार का पोषण से भरपूर होना जरूरी है। कार्यक्रम में आशू पंडित, सुनीता चौधरी, शिवम छाबड़ा, निशा भाल, उमेशदत्त मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी में आयोजित पोषण कार्यशाला में सभी छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को ताजे फल व सब्जियों की उपयोगिता बताते हुए पाश्चात्य व चीनी फूड से शरीर के पाचन तंत्र पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में बताया। इस कार्यशाला में प्रगति राणा, रमसा, हुमा आदि शिक्षिकाओें का कार्य प्रशंसनीय रहा।

शामली मैपल्स एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं- फोटो : SHAMLI