फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Nurses giving life to patients by playing their lives

विश्व नर्स दिवस: जान पर खेलकर मरीजों को जीवन दे रही नर्स

Tue, 11 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Nurses giving life to patients by playing their lives
जान पर खेलकर मरीजों को जीवन दे रही नर्स
विज्ञापन

शामली। कोरोना संक्रमण काल में नर्स खुद की परवाह न करते हुए जान पर खेलकर मरीजों की देखभाल कर उनका जीवन बचाने में जुटी हैं। शामली सीएचसी में तैनात नर्स का कहना है कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे समय में मरीजों की देखभाल कर उनका जीवन बचाने में उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए वे घर परिवार और खुद की चिंता छोड़कर अपनी ड्यूटी के फर्ज को निभा रही हैं।
सीएचसी शामली में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात अनीता बताती हैं कि मरीजों की देखभाल करना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उनका कहना है कि उपचार के बाद मरीज स्वस्थ हो जाता है, तो उनके लिए सबसे बड़ी संतुष्टि होती है। कोरोना संक्रमण काल में उनकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। इसलिए वैक्सीनेशन हो, लेबर रूम या ओटी जहां भी ड्यूटी होती हैं, वहीं जिम्मेदारी के साथ अपना फर्ज निभा रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर तैनात एंजलीना की ड्यूटी कोविड अस्पताल में लगी है। वह वहां पर अपनी जान की परवाह न करते हुए मरीजों की देखभाल में जुटी है। एंजलीना का कहना है कि कोरोना संकट के समय में मरीजों को देखभाल की ज्यादा जरूरत है। सही देखभाल होने पर ही मरीज जल्दी स्वस्थ होते हैं। इसलिए वह खुद की चिंता न करते हुए अपने फर्ज को अंजाम दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी शामली में सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत सुमन की ड्यूटी वैक्सीनेशन, डिलीवर रूम व अन्य जहां पर भी लगती है, वहीं पर वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती हैं। सुमन का कहना है कि उनका काम ही मरीजों की देखभाल करना है। अब कोरोना काल चल रहा है तो ऐसे समय में उनकी जिम्मेदारी ज्यादा हैं। इसलिए वह खुद व परिवार की चिंता छोड़कर अपना फर्ज पहले निभा रही हैं।

सीएचसी शामली में स्टाफ नर्स सुहानी की ड्यूटी जिला अस्पताल में लगी हैं। वैक्सीनेशन में भी उसकी ड्यूटी रही है। सुहानी का कहना है कि कोरोना महामारी के इस दौर में मरीजों को इलाज से ज्यादा देखभाल की जरूरत है। इसलिए अपनी जान की परवाह न कर मरीजों की देखभाल में ज्यादा समय दे रही हैं। उसे अधिकारियों द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी जाती है, उसे वह अपना फर्ज मानकर पूरा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed