{"_id":"5e5416488ebc3ef3df53081d","slug":"numerical-questions-complicate-chemistry-shamli-news-mrt47066671","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल के सवालों ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमिस्ट्री में न्यूमेरिकल के सवालों ने उलझाया
विज्ञापन
शामली के सिल्वर बेल्स स्कूल से परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की इंटर की सोमवार को द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक हुई केमिस्ट्री की परीक्षा में परीक्षार्थियों को न्यूमेरिकल से संबंधित सवालों ने उलझाया। कई सवालों को हल करने में परीक्षार्थियों को मुश्किल हुई। कुछ ऐसे सवाल भी आए जिनकी तैयारी नहीं की गई थी। परीक्षार्थियों का कहना है कि प्रश्नपत्र के कुल सवालों को हल करने में मुश्किल तो आई, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सभी सवालों के उत्तर लिखे है और उन्हें अच्छे अंक आने की पूरी उम्मीद है।
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले कैराना निवासी छात्र अंकित ने बताया कि उसने सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे हैं, लेकिन तीन-चार सवाल ऐसे थे जिन्हें करने में मुश्किल आई। इनमें न्यूमेरिकल से संबंधित सवाल थे, जिन्हें समझने में थोड़ा समय लगा। एक दो सवाल ऐसे थे, जो याद किए हुए नहीं थे। उन्हें परीक्षा में 70 में 60 अंक आने की उम्मीद है। मोहल्ला बरखंडी निवासी छात्रा वंशिका ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा रहा। ज्यादा मुश्किल भी नहीं था और आसान भी नहीं था। प्रश्नपत्र को औसत ही कहा जाएगा। लघु उत्तरीय में रिएक्शन से संबंधित दो-तीन प्रश्न ऐसे रहे जो उनके याद नहीं थे, उन्हें पढ़ा भी नहीं था। फिर भी उन्होंने सभी सवाल हल किए है। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में 90 प्रतिशत तक अंक आएंगे। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी मानसी ने बताया कि केमिस्ट्री का प्रश्नपत्र में आईयूपीएसी पद्धति से संबंधित सवालों ने उन्हें उलझाया। उनमें रासायनिक तत्वों के नाम लिखने थे। उन्हें समझने में थोड़ा वक्त लगा, लेकिन उन्होंने सभी प्रश्न के उत्तर लिखे है। इस परीक्षा में उनके अच्छे अंक आएंगे
इंटर में नागरिक शास्त्र का प्रश्नपत्र आसान आया
परीक्षा देकर आए इंटर के छात्र रितिक, जोनी और अनस ने बताया कि नागरिक शास्त्र का प्रश्नपत्र आसान आया है। सभी सवाल याद किए हुए मिले। एक-दो सवाल जो कठिन लगे, उनमें वैकल्पिक सवाल आने से उन्हें हल करने में कोई मुश्किल नहीं आई, लेकिन प्रश्नों के उत्तर लिखने में समय लगा। उन्हें उम्मीद है कि उनके परीक्षा में उन्हें अच्छे अंक मिलेंगे।