फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   nukkad natak se di vote dalne ki prerna

नुक्कड़ नाटक कर दी वोट डालने की प्रेरणा

Fri, 03 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
nukkad natak se di vote dalne ki prerna
शामली में मतदाता एक्सप्रेस बस का स्वागत करतीं सीडीओ और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
शामली (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जनपद में शुरू हुई मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को जलालाबाद और थानाभवन से होते हुए शामली पहुंची। बस का सहारनपुर तिराहे पर स्वागत किया गया। वहां से बैनर व फूलों से सजी एक्सप्रेस को कलक्ट्रेट से डीएम सुजीत कुमार और सीडीओ यशु रुस्तगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


इस दौरान बच्चों ने रैली और नुक्कड़ नाटक कर मतदाताओं को जागरूक किया। बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस से लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में एक्सप्रेस बस जलालाबाद, थानाभवन, शामली, कैराना, झिंझाना, कांधला होते हुए बागपत जानी थी। बस जलालाबाद व थानाभवन के बाद कलक्ट्रेट पहुंची। बस को डीएम व सीडीओ ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


बस बच्चों को बैठाकर रवाना हो गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक और रैली निकाली। मील रोड पर वीवी पीजी कॉलेज और अन्य स्कूलों के छात्र छात्राओं के साथ डीआईओएस ने बस का स्वागत किया। इस दौरान बीएसए चंद्रशेखर, डीआईओएस एमएस सिद्दीकी, एसके आर्य, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed