फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   NSS student made aware by making poster

एनएसएस की छात्रा वालंटियर्स ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक

Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
NSS student made aware by making poster
शामली में एनएसएस वालंटियर्स द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए गए पोस्टर - फोटो : SHAMLI
एनएसएस की छात्रा ने पोस्टर बनाकर किया जागरूक
विज्ञापन

शामली। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद की सभी एनएसएस इकाइयों के स्वयंसेवकों ने अभियान चलाकर इको सिस्टम रेस्टोरेशन विषय पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शनिवार को एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा व सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार के निर्देशन में जनपद शामली के सभी कॉलेजों की इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों के सहयोग से छात्रा स्वयं सेविकाओं ने पोस्टर बनाकर अपने परिवेश में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चलाया। स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न बिंदुओं को इंगित करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाकर सभी को जागरूक किया। छात्र वर्ग के एनएसएस वालंटियर ने पौधरोपण, संरक्षण व क्यारी निर्माण में सहयोग दिया। इस अभियान में खुशी वर्मा , शीरीन, मेहविश, प्राची चौहान, खुशी भारद्वाज, फिरदौस, सुमन, मीना, निक्की, शालू, सुनैना, अमीषा, हेमा ठाकुर, माफिया सैफी, मिस्बाह मिर्जा, फ़ायका प्रवीन, गरिमा वर्मा, मुस्कान गोयल आदि के पोस्टर सराहनीय रहे। छात्र वर्ग से जितेंद्र कुमार ने बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंदरावली में पौधरोपण, पौधा संरक्षण और क्यारी निर्माण का कार्य किया। एनएसएस वालंटियर एनी कैराना ने मेहंदी द्वारा जागरूक किया। गांव तितरवाड़ा वालंटियर पारिक ने गांव में लोगों को अपनी पॉकेट मनी से मास्क खरीदकर लगवाए।
विज्ञापन

उधर, सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि वीवी पीजी कॉलेज की इकाई द्वारा एक सप्ताह से जल, जीव, दया और जीवन विषय पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने डीएम जसजीत कौर को नीम का पौधा, मास्क और जीवों के पानी पीने का पात्र भेंट किया। रिया सैनी ने एसडीएम सदर संदीप कुमार को, शालू दुर्गनपुर ने अपने गांव में, प्रिया ने बड़ी माता मंदिर में पुजारी को, मनीष ने सीडीओ शंभूनाथ तिवारी को, दीपा ने गांव सल्फा में, शालू ने सिंभालका में, सुमन, मीना ने रामगढ़ में पौधे और मास्क वितरित किए। सोनू, आमिल, सतीश, आकाश गोयल आदि स्वयंसेवकों ने अपने गांव और घरों पर पौधरोपण किया।

शामली में एनएसएस वालंटियर्स द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए गए पोस्टर।

शामली में एनएसएस वालंटियर्स द्वारा पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाए गए पोस्टर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed