{"_id":"688bbca28e71c20b6e01a834","slug":"now-you-can-modify-your-name-and-address-in-your-learning-dl-from-home-shamli-news-c-26-1-aur1003-146743-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब घर बैठे लर्निंग डीएल में कर सकेंगे नाम और पता संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब घर बैठे लर्निंग डीएल में कर सकेंगे नाम और पता संशोधित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इससे पहले इस कार्य के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
अब यह प्रक्रिया सरल और डिजिटल हो गई है। परिवहन विभाग की ओर से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र और वाहन स्थानांतरण जैसी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। हालांकि लर्निंग डीएल में नाम और पता में बदलाव के लिए अभी तक मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। अब इस प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं।
- परिवहन विभाग की ऑनलाइन संशोधन की इस प्रकार रहेगी प्रक्रिया
- वेबसाइट पर जाएं और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित विकल्प चुनें।
- अपने राज्य का चयन करें।
- लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं।
- नाम या पता संशोधन के विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार प्रमाणीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन को सबमिट करें।