फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now there will be more than 12 cyber expert policemen in each police station.

Shamli News: अब प्रत्येक थानों में 12 से अधिक साइबर एक्सपर्ट पुलिसकर्मी होंगे

Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Now there will be more than 12 cyber expert policemen in each police station.
शामली। एसपी अभिषेक ने साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पहल की है। जल्द ही प्रथम चरण में पुलिस विभाग में तैनात राजपत्रित अधिकारियों को साइबर क्राइम के टिप्स दिलाए जाएंगे। जिसकी तैयारी विभागीय अधिकारियों ने कर ली है। राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केंद्र से ऑनलाइन साइट पर जाकर अधिकारी साइबर क्राइम के टिप्स लेंगे। इसके बाद थानों में तैनात इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही स्तर के कर्मचारियों को ट्रेंड किया जाएगा। पुलिस लोगों को भी साइबर क्राइम से बचाव के टिप्स देकर ठगी से बचाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

जिले में आए दिन साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। एक आंकलन के अनुसार, हर माह 30 से लेकर 40 मामले साइबर क्राइम से संबंधित ही दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने कई मामलों का खुलासा करने में भी अहम भूमिका निभाई है इसके बावजूद साइबर क्राइम पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। एसपी अभिषेक ने साइबर क्राइम से बचाव के मद्देनजर पहल की है। एसपी ने बताया कि प्रथम चरण में राजपत्रित अधिकारियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय साइबर अपराध प्रशिक्षण केंद्र की साइट पर यह ट्रेनिंग होगी। जिसमें चार मॉड्यूल्य रहेंगे। ट्रेनिंग के बाद सर्टिफिकेट भी राजपत्रित अधिकारी को दिया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद अभियान चलाकर लोगों को साइबर क्राइम से बचाने के टिप्स दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद सभी थानों में अधिकतर पुलिसकर्मी साइबर एक्सपर्ट होंगे, उन्हें बेसिक जानकारी जरूर होगी। साइबर एक्सपर्ट के पास फरियादियों को भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नोएडा के एक्सपर्ट ने भी दी थी ट्रेनिंग
पिछले माह ही एसपी की पहल पर नोएडा के साइबर एक्सपर्ट ने भी जिले के पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में साइबर क्राइम से बचाव की ट्रेनिंग दी थी। पुलिसकर्मियों को फरियादी के साथ मृदु व्यवहार का भी पाठ पढ़ाया गया था।

इन्होंने कहा...
साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अधिकारियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग कराई जा रही है। इसके बाद लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। प्रयास है कि लोगों को जागरूक कर साइबर अपराधों पर अंकुश लगाया जाए। - अभिषेक, एसपी शामली


- साइबर अपराध होने पर भी यहां भी कर सकते हैं शिकायत
साइबर अपराध होने पर पीड़ित को पुलिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। इसके अलावा भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने cybercrime.gov.in वेबसाइट लांच की हुई है। इसे साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल नाम दिया गया है। वेबसाइट पर साइबर अपराध, ठगी, चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसी घटनाओं की शिकायतें दर्ज करवाई जा सकती हैं।


--- एसपी अभिषेक के अनुसार ये बरतें सावधानी
- इंटरनेट इस्तेमाल करते समय अपनी निजी जानकारी किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।

- अनजान लोगों से इंटरनेट पर बातचीत या ई-मेल का आदान-प्रदान न करें।

- इंटरनेट पर कोई भी तस्वीर डालने से परहेज करें। कोई इसका दुरुपयोग भी कर सकता है।

- अपना किसी भी प्रकार का पासवर्ड कभी किसी से साझा न करें।

- अंजान लोगों के ई-मेल का जवाब न दें। ई-मेल के माध्यम से प्रलोभन दिए जाते हैं।
- ओटीपी किसी को नहीं बताएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed