फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the schools will open in a single shift from 10 o'clock

अब एक ही पाली में 10 बजे से खुलेंगे विद्यालय

Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now the schools will open in a single shift from 10 o'clock
अब एक ही पाली में 10 बजे से खुलेंगे विद्यालय
विज्ञापन

शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि शासन के आदेश पर सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त वित्तविहीन, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई, आईसीएसई से संचालित सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा 9 से 12 में पठन-पाठन के लिए विद्यालय एक पाली में सुबह 10 बजे से तीन बजे तक खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है।
16 तक हो सकेंगे जेईई परीक्षा के लिए आवेदन
शामली। डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर वर्ष 2021 मेें यूपीटीयू की प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं होगी। जेईई परीक्षा 2021 में सम्मलित परीक्षार्थियों के गुणांक के आधार पर उनकी मेरिट सूची के आधार पर यूपीटीयू में प्रवेश पाने का अवसर दिया जाएगा। जेईई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 जनवरी 2021 निर्धारित है। उन्होंने सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से कहा है कि विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 12 के सभी विद्यार्थियों को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी जाए, ताकि कोई इच्छुक विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रह सके।
विज्ञापन

आज से लगेगा पथ विक्रेता पंजीकरण कैंप
शामली। नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नगरपालिका में पंजीकृत पथ विक्रेता, ठेली वाले, फेरी पर सामान बेचने वाले को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का ऋण दिया जा रहा है। इसके लिए पालिका में पंजीकरण होना जरूरी है। पंजीकरण के लिए नगरपालिका कार्यालय में 13 से 16 जनवरी तक पथ विक्रेता पंजीकरण कैंप लगाया जाएगा। अधिशासी अधिकारी ने बताय कि 15 जनवरी को कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण आदि योजना के तहत छूटे हुए और नए पात्र लाभार्थियों का चयन कर नए आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed