फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now the district hospital will start soon, government's approval for 127 posts

अब जल्द शुरू होगा जिला अस्पताल, 127 पदों को शासन की मंजूरी

Thu, 21 May 2020 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Now the district hospital will start soon, government's approval for 127 posts
अब जल्द शुरू होगा जिला अस्पताल, 127 पदों को शासन की मंजूरी
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने लंबे समय से लटके जिला अस्पताल के लिए सीएमएस, कई विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित स्टाफ के 127 पदों की मंजूरी करा दी है। उपकरण खरीदने और साज सज्जा के लिए 5.35 करोड़ का बजट मंजूर हुआ है।
प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि निर्माणाधीन 100 बेड के जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए शासन से 5.35 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। इस धनराशि से साज सज्जा और उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल में मुख्य चिकित्साधीक्षक, चिकित्साधीक्षक, फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन, बाल रोग विशेषज्ञ, रोडियोलाजिस्ट, स्किन, निश्चेतक, जनरल सर्जन, आर्थोपेडिक सर्जन, ईएनटी सर्जन, नेत्र सर्जन, ईएमओ, दंत सर्जन, कार्डियोलाजिस्ट, पैैथोलोजिस्ट और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ सहित 127 पदों को भी शासन से स्वीक़ृत कर लिया है। उम्मीद है कि कोरोना संकट के बाद जल्द ही यहां पर डॉक्टर्स और स्टॉफ की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, जिला मुख्यालय पर जिला अस्पताल का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयासों से अब तक 40 करोड़ रुपये शासन से मिल चुके हैं। ये कार्य पूरा होने को है, लेकिन अभी तक यहां स्टाफ की नियुक्ति ना होने से ये शुरू नहीं हो पा रहा था। जिले की स्वास्थ्य सेवाएं शामली सीएचसी तक सीमित थी। यहां पर ना कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed