फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now set eyes on reservation

अब आरक्षण पर टिकी निगाहें

Sat, 05 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 05 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
शामली । पिछले पंचायत चुनाव की तुलना में इस बार बार जनसंख्या के सापेक्ष मतदाताआें की संख्या  2.46 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। प्रशासन द्वारा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शनिवार को होगा। अब सबकी निगाहें आरक्षण पर टिकी हैं। आरक्षण की सूची छह से आठ सितंबर के बीच चस्पा होगी।
विज्ञापन


अक्तूबर में प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए छह से लेकर आठ सितंबर के बीच जिले के आरक्षण  की सूची चस्पा की जाएगी। वर्तमान में  जिले की जनसंख्या 10.37 लाख  है, जिसमें कांधला ब्लॉक में 1,79,985, शामली ब्लॉक  में 72,755, ऊन ब्लाक में जनसंख्या 2,54,174, थानाभवन  में जनसंख्या 2,39,274, कैराना ब्लाक में 1,91,642 जनसंख्या  है।
विज्ञापन


 पंचायत चुनाव के लिहाज से  जिले के पांच ब्लाकों में मतदाताओं की संख्या 7,01,016 है। जिनमें कांधला ब्लॉक में 1,27,108,  शामली में 1,19,648, ऊन ब्लाक मे 1,64,536, थानाभवन ब्लाक में 1,60,592, कैराना ब्लाक में 1,29,132 मतदाता हैं। इस बार पंचायत चुनाव  मे जिले में कुल  84,444 मतदाता बढे़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनमें कंाधला ब्लॉक में 14,941, शामली ब्लॉक में 7485, ऊन ब्लाक में 21,908,  थानाभवन  में 20,730, कैराना ब्लाक में 19,380  मतदाता शामिल हैं। पंचायत चुनाव के  एडीओ वेदपाल सिंह, और हरी सिंह के अनुसार वर्ष 2010 के पंचायत चुनाव में जनसंख्या के सापेक्ष मतदाता प्रतिशत 65.47 प्रतिशत था जो वर्ष इस चुनाव में बढ़कर 67.93 हो गया है, यानि 2.46 प्रतिशत जनसंख्या में बढ़ोत्तरी हुई है।

ब्लाक -         ग्राम पंचायत-

1- कांधला-       33
2- शामली-       34
3- ऊन-           71
4-थानाभवन-      50
5- कैराना-         42

कुल -            230।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed