फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now Kasturba schools will be monitored from the office of the Director GeneralNow Kasturba schools will be monitored from the office of the Director General

Shamli News: अब कस्तूरबा विद्यालयों की महानिदेशक दफ्तर से होगी निगरानी

Tue, 14 Oct 2025 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now Kasturba schools will be monitored from the office of the Director GeneralNow Kasturba schools will be monitored from the office of the Director General
-प्रत्येक स्कूल में 15 से 20 सीसीटीवी कैमरे और लगेंगे, अभी लगे हैं पांच कैमरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूलों की अब महानिदेशक कार्यालय से ऑनलाइन निगरानी करने की तैयारी है। इसके लिए सीसीटीवी की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रत्येक स्कूल में 15 सीसीटीवी और लगाएं जाएंगे। अब इन स्कूलों में केवल पांच कैमरे लगे हैं। निदेशालय के अलावा बीएसए भी अपने मोबाइल पर स्कूल को ऑनलाइन देखने के साथ-साथ छात्राओं से बातचीत भी कर सकेंगे।
लखनऊ क्षेत्र के कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं के उत्पीड़न की घटना के बाद स्कूलों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। जनपद के पांच ब्लॉकों में चार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है। इनमें कक्षा छह से आठ तक की लगभग 400 छात्राएं पढ़ाई कर रही हैं। वहीं तीन कॉलेजों में एकेडमिक ब्लॉक भी बनाए गए हैं, जहां कक्षा आठ पास कर कक्षा नौ की पढ़ाई करने वाली छात्राएं रुक सकेंगी। अभी तक इन स्कूलों में पांच-पांच सीसीटीवी लगे हुए थे। स्कूल की गतिविधियां उसमें कैद होने बाद वहां की वार्डन ही उसे देख सकती थीं। जब कभी कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए जाता तो वह देख पाता था, लेकिन लखनऊ की घटना के बाद अब सुरक्षा और बढ़ने जा रही है।
विज्ञापन

-प्राचार्य महीने में चार और उप निदेशक एक बार करेंगे निरीक्षण
विद्यालयों में सीसीटीवी के साथ ही निरीक्षण भी बढ़ाए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत डायट प्राचार्य महीने में चार बार स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। उप निदेशक को एक स्कूल का निरीक्षण करना होगा। वहीं बीएसए को हर महीने चार, बीईओ को प्रत्येक सप्ताह में चार और जिला समन्वयक को महीने में दो बार निरीक्षण करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन्होंने कहा
कस्तूरबा विद्यालयों में हर गतिविधि पर नजर रखने का प्रयास है ताकि किसी प्रकार की घटना न हो पाए और छात्राएं अपने को सुरक्षित महसूस कर पढ़ाई कर सकें। अभी तक सीसीटीवी की निगरानी विद्यालय से ही होती थी, लेकिन अब मोबाइल से सीसीटीवी को जोड़ा जाएगा ताकि नजर रखी जा सके। -लता राठौर, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed