फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now it is the turn of the children, it is necessary to get vaccinated

अब बच्चों को बारी, टीका लगवाना है जरूरी

Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now it is the turn of the children, it is necessary to get vaccinated
शामली स्वास्थ्य अभियान से संबंधित फोटो बाबरी के पूर्व प्रधान अनंगपाल। - फोटो : SHAMLI
शामली। पांच से 11 साल के बच्चों को टीके की मंजूरी मिलने के बाद से अभिभावक उत्साहित हैं। उनका कहना है कि बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

बुजुर्गों, युवा और किशोरों को टीकाकरण हो चुका है। पूर्व में हुए टीकाकरण में यह देखने में आया कि शुरूआत में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले देहात क्षेत्र में टीकाकरण कम हुआ था। हालांकि जब गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने बूथ बनाए और लोगों को जागरूक किया गया, तो वहां भी टीकाकरण तेजी से हुआ। अब बच्चों को टीका लगाने की बारी आई है। इसे लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है। इस बारे में गांव के जिम्मेदार लोगों से बात की गई तो उनका कहना है कि बच्चों को कोरोना से बचाना है, तो टीकाकरण जरूरी है। इसलिए वे अपने बच्चों को भी टीका लगवाने के साथ दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

अब टीकाकरण शुरू होने का इंतजार
जिले में बुधवार तक 15 से 17 साल के 99548 किशोरों को पहली डोज और 93390 किशोरों को दूसरी डोज लग चुकी है। 12 से 14 साल के किशोरों को अब तक 35750 किशोरों को पहली डोज और 669 किशोरों को दूसरी डोज लग पाई है। 18 साल से अधिक आयु के 969131 लोगों को पहला और 786854 लोगों को दूसरा टीका लग चुका है। 13208 लोगों को सतर्कता डोज लग पाई है। अब पांच से 11 साल के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी मिल चुुकी है। अब बच्चों को टीकाकरण शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों, युवा और किशोरों को कोरोना से बचाव का वैक्सीन का टीका लग चुका है। बच्चों को भी टीका लगना जरूरी है। अब बच्चों को वैक्सीन का टीका लगने की मंजूरी मिल चुकी है। यह अच्छी बात है। टीकाकरण कराने में सहयोग पहले भी किया है और अब भी करेंगे। अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को टीकाकरण जरूर कराएं। - सियाराम शर्मा, प्रधान गांव सिक्का।
कोरोना से बचने के लिए टीका ही सुरक्षा कवच की तरह है। कोरोना की दूसरी लहर ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। तीसरी लहर ज्यादा नुकसान नहीं कर पाई, इसकी वजह वैक्सीन का टीकाकरण होना माना गया है। अब बच्चों को टीके की मंजूरी मिल चुकी है। उनका अभिभावकों से अनुरोध है कि टीकाकरण शुरू होते ही बच्चों को टीका लगवाएं और उन्हें कोरोना से सुरक्षित करें। - सुबोध दहिया, पूर्व प्रधान गांव पेलखा।

कोरोना से बचने के लिए टीका लगवाना जरूरी है। बुजुर्गों, युवा और किशोरों को टीके लग चुके हैं। अब बच्चों की बारी है। बच्चों को टीका लगवाने में सभी को सहयोग करना चाहिए। टीका लगने के बाद बच्चों की भी कोरोना से सुरक्षा हो सकेगी। अभिभावकों से अपील है कि टीकाकरण शुरू होते ही बच्चों को वैक्सीन का टीका जरूर लगवाएं। - अनंगपाल सिंह, पूर्व प्रधान गांव बाबरी।

शामली स्वास्थ्य अभियान से संबंधित फोटो गांव  सिक्का  के प्रधान सियाराम शर्मा

शामली स्वास्थ्य अभियान से संबंधित फोटो गांव सिक्का के प्रधान सियाराम शर्मा- फोटो : SHAMLI

शामली स्वास्थ्य अभियान से संबंधित फोटो गांव पेलखा  के पूर्व प्रधान सुबोध

शामली स्वास्थ्य अभियान से संबंधित फोटो गांव पेलखा के पूर्व प्रधान सुबोध- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed