{"_id":"669ee631963d6226630cc014","slug":"now-i-am-leaving-please-forgive-me-friend-if-there-is-any-blame-left-write-it-on-my-shroud-shamli-news-c-26-1-smrt1048-125028-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब मैं जा रहा हूं माफ करना यार, कुछ इल्जाम बाकी रह गया हो मेरे कफन पर लिख देना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब मैं जा रहा हूं माफ करना यार, कुछ इल्जाम बाकी रह गया हो मेरे कफन पर लिख देना
Tue, 23 Jul 2024 04:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 23 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
कांधला पीयूष के इस्टेटस पर मौत से पहले लगी स्टोरी
कांधला (शामली)। अब मैं जा रहा हूं, मुझे माफ करना... और कुछ इल्जाम बाकी रह गया हो मेरे कफन पर लिख देना। छात्र के मोबाइल फोन पर रात में अंतिम स्टेटस लगा हुआ था और इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की गई थी। पुलिस मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर स्टेटस व इंस्टाग्राम पर मिली पोस्ट के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
छात्र पीयूष के मोबाइल फोन से रविवार रात को आखिरी स्टेटस लगाया गया था। मोबाइल स्टेटस पर लिखा था अब मैं जा रहा हूं, मुझे माफ करना यार, अब नहीं करेंगे परेशान हम तो गलती से मैसेज कर देते थे सॉरी। इसके अलावा इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की गई थी, जिसमें महिला की आवाज में कहा गया और कुछ इल्जाम बाकी रह गया हो तो मेरे कफन पर लिख देना। पुलिस का कहना है कि मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
पहले सिर का भेजा उड़ाया, फिर सीट फाड़कर डिग्गी में पहुंची गोली
पुलिस व फोरेंसिक टीम को जांच के दौरान कार की डिग्गी में गोली के आगे का हिस्सा पड़ा मिला। कार की जांच करने पर पता चला कि गोली ने पहले छात्र के सिर का भेजा उड़ाया। इसके बाद वह सीट को फाड़ते हुए पीछे डिग्गी में पहुंची। पुलिस के मुताबिक गोली 315 बोर की थी। तमंचे में एक खोखा फंसा हुआ मिला, जबकि एक खोखा कार में पड़ा मिला। पुलिस ने तमंचा व खोखे कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
उधर, मृतक छात्र के चाचा डॉ. विपिन पंवार का कहना है कि देखने से प्रतीत हो रहा था कि सिर में गोली बाएं हाथ की तरफ से लगी है और तमंचा भी जिस हालत में मिला है, उस स्थिति में आत्महत्या जैसी बात नहीं लग रही है। उन्होंने छात्र की हत्या की आशंका जताई है।
मां से थानाभवन जाने के लिए ली थी कार की चाबी
परिजनों ने बताया कि रविवार की शाम पीयूष अपनी मां सरिता से कार की चाबी लेकर थानाभवन जाने की बात कहकर गया था। देर रात में उसके घर न पहुंचने पर उसकी मां ने रात साढ़े 11 बजे पीयूष से फोन पर बात की तो उसने कुछ देर बाद घर पहुंचने की बात कही, लेकिन सोमवार की सुबह कार में घर के पास ही उसका शव मिला। परिजनों व आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि रात में किस समय गोली चली, इसका पता नहीं चला। गोली चलने की आवाज भी किसी को सुनाई नहीं दी।
छात्र की मौत से सदमे में परिवार
सोमवार की सुबह पीयूष पंवार का गोली लगा शव मिलने से पूरा परिवार सदमे में है। किसान राहुल पंवार का पीयूष इकलौता पुत्र था। वह अपने परिजनों का लाड़ला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। छात्र की मौत के बाद राहुल पंवार के कोई संतान नहीं रह गई। गांव भारसी निवासी भीम सिंह एनसीसी से रिटायर्ड है। वह पिछले एक दशक से अधिक समय से कांधला की जाट कॉलोनी में रह रहे हैं। उनका बडा पुत्र राहुल पंवार सामाजिक व्यक्ति है। वे भाजपा के साथ भारतीय किसान यूनियन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। राहुल की पत्नी सारिका नगर की प्राइवेट स्कूल में अध्यापिका है। ग्रामीण बड़ी संख्या में कांधला में उनके आवास पर पहुंचे।
तमंचा कहां से आया, पुलिस ने शुरू की जांच
एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में छात्र ने गोली मारकर आत्महत्या करना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। छात्र के पास तमंचा कहां से आया, इसकी गहनता से जांच की जांच की जाएगी। अवैध असलाह सप्लाई करने वाले की जानकारी की जा रही है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मृतक छात्र के पास तमंचा मिलने पर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।