फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now home delivery of LPG will be done with OTP

अब ओटीपी से होगी रसोई गैस की होम डिलीवरी

Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now home delivery of LPG will be done with OTP
अंकित सैनी
विज्ञापन

थानाभवन। रसोई गैैस वितरण में पारदर्शिता लाने तथा सही उपभोक्ता तक गैस की डिलीवरी देने के उद्देश्य से तेल कंपनियों ने रसोई गैस की होम डिलीवरी में ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड की व्यवस्था को लागू किया है। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ता द्वारा ओटीपी बताने के बाद ही डिलीवरी मैन उन्हें गैस सिलिंडर उपलब्ध कराएगा।
गैस वितरण व्यवस्था में लगातार बदलाव हो रहे हैं। बुकिंग की ऑनलाइन व्यवस्था के बाद अब इंडियन ऑयल, एचपीसी व बीपीसी आदि कंपनियों ने ओटीपी की व्यवस्था लागू कर दी है। इस व्यवस्था के अनुसार उपभोक्ता पूर्व की भांति ही अपने मोबाइल से रसोई गैस की बुकिंग करेगा। बुकिंग के बाद जैसे ही गैस एजेंसी की ओर से सिलिंडर की डिलीवरी के लिए उपभोक्ता का कैश मैमो कटेगा तो उसी के साथ उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेज दिया जाएगा। उपभोक्ता को यह ओटीपी अपने पास सुरक्षित रखना होगा। गैस एजेंसी अपने सभी डिलीवरी मैन के मोबाइल पर कंपनी का एप डाउनलोड करेगी। डिलीवरी मैन इस एप वाले मोबाइल के साथ सिलिंडर लेकर उपभोक्ता के घर पहुंचेगा और सिलिंडर डिलीवरी से पहले उपभोक्ता से उसके मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी पूछेगा। यह ओटीपी डिलीवरी मैन अपने एप में अपडेट करेगा और उपभोक्ता को उसके बाद ही सिलिंडर की डिलीवरी करेगा।
विज्ञापन

------------
चल जाएगा लोकेशन का पता
इस व्यवस्था के तहत जैसे ही डिलीवरी मैन उपभोक्ता का ओटीपी अपडेट करेगा तो उसकी लोकेशन भी एजेंसी में पहुंच जाएगा। जिससे एजेंसी व कंपनी को पता चल जाएगा कि डिलीवरी मैन ने सिलिंडर उपभोक्ता को घर पर दिया, चौराहे पर या किसी दुकान पर। कंपनी का मानना है कि इससे कालाबाजारी पर काफी हद तक लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
उपभोक्ता को ही मिलेगा सिलिंडर
यह भी शिकायत आती रहती है कि डिलीवरी मैन अक्सर एक उपभोक्ता का सिलिंडर दूसरे व्यक्ति को कालाबाजारी कर बेच देते हैं। लेकिन, ओटीपी व्यवस्था लागू होने के बाद सिलिंडर उसी उपभोक्ता को मिलेगा, जिसके नाम का कैश मैमो काटा जाएगा।
--------
देना होगा प्रशिक्षण
भले ही तेल कंपनियां नई व्यवस्था से गैस की कालाबाजारी पर लगाम कसने के दावे करती हो, लेकिन इड व्यवस्था को लागू करने के लिए गैस एजेंसियों को अपने डिलीवरी मैन को प्रशिक्षण देना होगा। क्योंकि, अधिकांश डिलीवरी करने वाले कर्मचारी अनपढ़ या कम पढ़े लिखे हैं, जिस कारण उन्हें इस मोबाइल एप को इस्तेमाल करने की ज्यादा जानकारी नहीं है।

-----------------------------
रसोई गैस की कालाबाजारी को रोकने और सही उपभोक्ता तक ही सिलिंडर की डिलीवरी तय करने के उद्देश्य से तेल कंपनियों ने ओटीपी की नई व्यवस्था को लागू किया है। धीरे-धीरे एजेंसियों को इससे जोड़ा जा रहा है। निश्चित रूप से जब यह व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू हो जाएगी तो रसोई गैस की कालाबाजारी पर काफी हद तक विराम लग जाएगा। - विपिन आनंद, सेल्स अफसर, एचपीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed