{"_id":"63ed22c74b1c6e2dc207e3f4","slug":"now-family-id-will-be-made-for-all-families-shamli-news-c-14-1-119200-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: अब सभी परिवारों की बनेगी फैमिली आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: अब सभी परिवारों की बनेगी फैमिली आईडी
Wed, 15 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
शामली। अब जनपद के सभी परिवार की फैमिली आईडी (एक परिवार एक पहचान पत्र) बनाई जाएगी। इस योजना के तहत सरकार की योजना हर परिवार को रोजगार से जोड़ने की है। साथ ही यह सरकारी योजनाओं के लाभ में भी मददगार होगा।
शासन की ओर से प्रत्येक परिवार का फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। जनपद में करीब 2.20 लाख राशन कार्ड धारकों को ऑनलाइन करने की जरूरत नहीं होगी। उनका राशन कार्ड नंबर ही फैमिली आईडी नंबर होगा। जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदक को 15 अंकों का आवेदन नंबर प्राप्त होगा।
सत्यापन के बाद 12 अंकों का फैमिली आई कार्ड जारी हो जाएगा। आवेदन में परिवार के सभी सदस्यों को आधार कार्ड लगाना होगा। इन सभी आधार पर अलग-अलग ओटीपी आएगा। व्यक्ति जिस स्थान पर रह रहा है, उसकी वहीं से फैमिली आईडी बनेगी। इसका भौतिक रूप से सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई गई है।
विज्ञापन
शहर में एसडीएम आवेदन का सत्यापन लेखपालों के माध्यम से करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में बीडीओ सत्यापन ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से कराएंगे। फैमिली आई कार्ड बनाने की सूचना एसएमएस के माध्यम से परिवार के सदस्य के मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।
-- -- --
इन बातों का रखें ध्यान
- परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
- परिवार रजिस्ट्रेशन के लिए सभी सदस्यों का मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है, जिसके लिए सभी सदस्यों का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
- ऐसे परिवार जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध है, उनकी राशन कार्ड संख्या ही फैमिली आईडी होगी। उन्हें फैमिली आईडी बनवाने की आवश्यकता नहीं है। वह रजिस्ट्रेशन के बाद आधार संख्या डालकर फैमिली आईडी डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
- ऐसे व्यक्ति जो पहले से ही किसी परिवार में जुड़े हुए हैं, उन्हें किसी अन्य परिवार में नहीं जोड़ा जा सकता। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में समस्त आवश्यक जानकारी सही भरें, जिससे कि सत्यापन आसानी से किया जा सके।
इस तरह है राशन कार्ड
नगरीय
राशन कार्ड- 52069 पात्र गृहस्थी, 2207 अंत्योदय धारक
--
ग्रामीण
राशन कार्ड- 153621 पात्र गृहस्थी, 12558 अंत्योदय धारक
--
सभी परिवार का फैमिली आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राशन कार्ड धारकों को जल्द ही फैमिली आईडी बना दी जाएगी। - राजेश कुमार सोनी, जिला पूर्ति अधिकारी, शामली