{"_id":"65de3f6438ebaddc21022cc6","slug":"now-dogs-and-cats-are-also-becoming-victims-of-diabetes-and-heart-disease-shamli-news-c-26-1-sal1002-117110-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब कुत्तों, बिल्ली भी डायबिटीज से लेकर हार्ट की बीमारी का हो रहे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब कुत्तों, बिल्ली भी डायबिटीज से लेकर हार्ट की बीमारी का हो रहे शिकार
Wed, 28 Feb 2024 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 28 Feb 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
शामली। बदलती लाइफ स्टाइल के कारण इंसानों के साथ-साथ अब शुगर, हार्ट, डायबिटीज की बीमारी पालतू कुत्तों, बिल्लियों में भी देखने को मिल रही है। पशु चिकित्सालयों में तैयार कराई गई रिपोर्ट में पता चला है कि हर माह 5 से 6 डायबिटीज और 4 से 5 मामले हार्ट फेल होने के सामने आ रहे हैं। इंसानों की तरह पालतू कुत्तों में भी बीमारियों के लक्षण मिल रहे हैं। हाल ही में दो मामले किडनी फैल्योर के भी सामने आए हैं। पशु चिकित्सक पालतू कुत्तों से लेकर बिल्लियों को भी एक्सरसाइज कराने की सलाह दे रहे हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि पहले नाममात्र मामले ही सामने आते थे। मगर पिछले तीन से लेकर चार माह से देखने में आ रहा है कि हर माह 6 पालतू कुत्ते और बिल्ली डायबिटीज, 5 से 6 मामले हार्ट फेल जैसे लक्ष्णों के आ रहे हैं। बताया कि इंसानों की तरह ही पालतू जानवरों की लाइफ स्टाइल बदलना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। जानवर को जितनी एक्सरसाइज की आवश्यकता होती है, उतनी नहीं हो पाती है। संवाद
मेरठ भेजने होते हैं सैंपल, शामली में लैब नहीं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि शामली में लैब नहीं है। जिसके कारण डायबिटीज और अन्य बीमारियों की जांच के लिए मेरठ लैब पशुओं का सैंपल भेजा जाता है। तीन से चार दिन में रिपोर्ट आती है। शामली के विभिन्न पशु अस्पतालों में हर रोज 30 से 40 छोटे ओर बड़े बीमार पशु आते हैं।
विज्ञापन
कम से कम एक घंटा सुबह और शाम एक्सरसाइज कराना जरूरी
डॉ. चंद्रभानू के अनुसार इंसानों ने अपने साथ-साथ पालतू पेट्स का ध्यान रखना भी छोड़ दिया है। वह अगर पिज्जा या फास्टफूड खा रहे हैं तो अपने पेट्स को भी वहीं खिला रहे हैं। डाइट का कोई प्लान नहीं है। साथ ही कुत्तों को नाममात्र के लिए ही बाहर ले जाया जाता है, उनकी एक्सरसाइज भी बंद हो गई है। जिसका असर उनके दिल और शरीर के दूसरे हिस्सों पर पड़ रहा है। एक पालतू कुत्ते को सुबह और शाम कम से कम एक घंटे तक एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।
पालतू कुत्ते और बिल्लियों में बढ़ रहे डायबिटीज, हार्ट के रोगों के संबंध में जल्द ही रिपोर्ट भी तैयार कराई जाएगी। ताकि अधिकारियों को भी अवगत कराया जा सके। साथ ही पालकों को जागरूक किया जा सके। ग्रस्त कुत्तों और अन्य के उपचार की सुविधा अस्पतालों में मौजूद है।
- डॉ. चंद्रभानू कश्यप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामली