फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now consumers will get electricity bill on e-mail

Shamli News: अब उपभोक्ताओं को ई-मेल पर मिलेगा बिजली बिल

Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Now consumers will get electricity bill on e-mail
: उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होगी फीड़
विज्ञापन

: जिले के उपभोक्ताओं की जानकारी की जा चुकी है अपडेट

: शामली में हैं ढाई लाख उपभोक्ता, बिजली विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी मिलेगी जानकारी
महबूब अली
शामली। जिले के उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें बिजली के बिलों के लिए कई-कई दिन तक इंतजार करने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। उपभोक्ताओं की सुविधा के मद्देनजर पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन लिमिटेड जल्द ही ईमेल पर बिजली बिल भेजेगा।
मोबाइल फोन पर मैसेज के साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को अब ई-मेल पर बिजली बिल आएंगे। इसी के साथ मैसेज और ई-मेल पर बिजली संबंधित जानकारियां भी मिलेगी। ई-मेल के लिए जिले के उपभोक्ताओं का ब्योरा जुटाया जा रहा है। जल्द ही ई-मेल पर उपभोक्ताओं के बिजली बिल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इससे पहले उपभोक्ताओं को मोबाइल नंबर या फिर घरों में जाकर ही बिजली बिल दिए जाते थे। जिसमें कई बार उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाने में देरी हो जाती है और उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन अब यह सुविधा ई-मेल पर भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में करीब ढाई लाख बिजली उपभोक्ता है। बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज व ई-मेल आईडी पर बिजली बिल की सुविधा मिल सके, इसके लिए पश्चिमांचल पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने उपभोक्ताओं से ई-मेल आईडी और फोन नंबर दर्ज करवाने, पूर्व में दर्ज जानकारी को अपडेट कराने की अपील के साथ केवाईसी अभियान चलाया हुआ है। वेबसाइट पर भी मोबाइल नंबर और ई-मेल अपलोड करने का भी ऑप्शन दिया था। लगातार उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी समेत पूरी जानकारी जुटाने के साथ वेबसाइट पर और अधिकारियों ने अपने दफ्तरों में अपडेट कर ली। इस सुविधा के शुरू होने पर उपभोक्ताओं को बिल ई-मेल पर भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल जमा करवाने का भी लिंक उपलब्ध :
ई-मेल पर बिजली बिल की ही सुविधा नहीं दी जाएगी, बल्कि बिजली बिल के साथ बिल जमा करवाने का लिंक भी दिया जाएगा। उपभोक्ता उस लिंक पर क्लिक करते ही सीधा पीवीवीएनएल की वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे। इस पर उपभोक्ता गेट-वे, भारत बिल पेमेंट सिस्टम और आरटीजीएस और नेफ्ट से बिजली बिल की पेमेंट कर सकेंगे।



वर्जन.....

उपभोक्ताओं को ई-मेल पर बिल भिजवाने के लिए उपभोक्ताओं का ब्योरा एकत्रित और अपडेट किया जा रहा है। केवाईसी की प्रक्रिया चल रही है। नए कनेक्शन के साथ उपभोक्ताओं की जानकारी भी दर्ज होगी। फिलहाल जिन उपभोक्ताओं के केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके मोबाइल नंबर के साथ ही ई-मेल पर बिजली बिल व अन्य संबंधित सूचनाएं भी मिलेगी। - रामकुमार, एसई शामली

कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध मिलेगी बिजली आपूर्ति
शामली। कांवड़ यात्रा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रबंध निदेशक ने सभी जिलों के एसई और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा है कि कांवड़ यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कराया जाये। सभी स्थानों पर ढीले तारों को कस दिया जाये। विद्युत खंभों को प्लास्टिक शीट से कवर करने, जर्जर तार और खंभों की मरम्मत आदि कार्य करने की तैयारी शीघ्र पूरी करने के भी निर्देश दिए। त्योहारों में विद्युत व्यवधान होने पर उसे तत्काल ठीक कराकर, निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।


व्यवधान होने पर विभाग के कंट्रोल रुम नंबर 9193330951 नंबर पर लोग सूचना दे सकते हैं , जल्द से जल्द समस्या के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। एसई रामकुमार का कहना है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में मातहतों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed