फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now BJP will be seen in a new environment

अब नए परिवेश में नजर आएगी भाजपा

Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Now BJP will be seen in a new environment
शामली। भाजपा के वर्च्युअल सम्मलेन में प्रदेश प्रवक्ता व आईटी प्रदेश प्रमुख संजय राय ने कहा कि 40 साल पुुुरानी भाजपा अब नए परिवेश में नजर आएगी। अपने सभी कार्यक्रमों का लेखाजोखा रखने के लिए पार्टी द्वारा मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ई-बुक का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दो बजे सेवा ही संगठन (ई-बुक) भाजपा के वर्च्युअल सम्मलेन में बतौर मुख्य वक्ता संजय राय ने कहा कि भाजपा को 40 वर्ष पूरे हो चुके हैं, अब पार्टी नए परिवेश में नजर आएगी। पार्टी अपने सभी कार्यक्रमों का लेखाजोखा रखने के लिए पार्टी द्वारा मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक ई- बुक का निर्माण करेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भाजपा ने अपने कार्यक्रमों को डिजिटल माध्यम में अपनी कार्यशालाएं शुरू की हैं।अब सभी जिलों की एक ई-बुक बनेंगी, जिसमे कोरोना महामारी के दौरान किए गए कार्यों को संकलित किया जाएगा। इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्य के फोटो व वीडियो को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सेवा ही संगठन ई-बुक डिजिटल डायरी तकनीकी विशेषज्ञ व आईटी विभाग के पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक हर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि ई-बुक को कैसे बनाएं, उसमें पावर प्वाइंट के माध्यम से कैसे फ़ोटो ओर वीडियो को सुगमता से बनाएं। नए नए कार्यों को जोड़ने की जानकारी दी। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल पंवार, आईटी से संदीप नामदेव, श्रेय शर्मा, दीपक सैनी, अशोक चौहान, अशोक चावला, सुबोध भारतीय, नितिन, संजीव कश्यप, भूपेंद्र चौधरी, रवि चौहान, सतीश धीमान, सन्नी शर्मा आदि जिले से जुड़े हुए 12 मंडल अध्यक्षो और आईटी टीम के समस्त कार्यकर्ता, आईटी के जिला प्रभारी मनीष वाजपेयी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed