फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to three employees of Nagar Panchayat

नगर पंचायत के तीन कर्मचारियों को नोटिस

Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to three employees of Nagar Panchayat
शामली, जलालाबाद। नगर पंचायत की पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स को निर्माणाधीन मार्केट के सामने डालने पर तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के पीठ मैदान पर दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। बताया जाता है कि रविवार में नगर पंचायत के कर्मचारी मौली, परवेज, राजेश कुमार ने नगर पंचायत परिसर में स्टॉक की गई पुरानी इंटरलॉकिंग टाइल्स को जेसीबी की मदद से नगर पंचायत की ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर अधिशासी अधिकारी की अनुमति बिना निर्माणाधीन मार्केट के सामने डाल दिया। मामला अधिशासी अधिकारी के संज्ञान में आने पर उन्होंने गंभीरता से लेते हुए निकाय के कर्मचारियों को सोमवार में नोटिस जारी किया है।

इससे पूर्व भी कस्बे में निकाय बोर्ड से जुड़े सभासदों व प्रभावशाली लोगों के यहां पर निजी भूमि में पुराने इंटरलॉकिंग टाइल्स निकाय की इस्तेमाल की गई हैं। जिनकी कीमत लाखों में है। लाखों रुपयों का निकाय का राजस्व नुकसान किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि निकाय के तीन कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। अग्रिम कार्रवाई नोटिस के जवाब देने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed