फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to PHC in-charge on getting expired medicine

एक्सपायर दवा मिलने पर पीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी

Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Notice to PHC in-charge on getting expired medicine
गढ़ीपुख्ता के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करतीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने पीएचसी गढ़ीपुख्ता का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 वैक्सीनेशन कक्ष में टीकाकरण व्यवस्था को देखा और टीका लगवाने वाले लोगों के बैठने की उचित व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश चिकित्सा प्रभारी को दिए।
विज्ञापन

मेडिसन कक्ष में मरीजों को दी जाने वाली दवा की जांच की तो वहां कुछ दवा एक्सपायर मिलीं। कुछ दवा इसी महीने एक्सपायर होने वाली पाई गई। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस जारी किया। डीएम ने एक्सपायर डेट की दवाओं का नियमानुसार डिस्पोजल करने और जो दवा इसी महीने एक्सपायर होने वाली है, उनको अलग करने और जो दवा ठीक है, उसे सही तरह से रखने के निर्देश दिए। डीएम ने महिला वार्ड, आपातकालीन कक्ष आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने पीएचसी में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed