फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to EO on receiving phone call

फोन बंद मिलने पर ईओ को नोटिस

Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to EO on receiving phone call
फोन बंद मिलने पर ईओ को नोटिस
विज्ञापन

कैराना। नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था परखने के लिए एसडीएम सुबह के समय सड़कों पर निकलीं। कई जगह कूड़े के ढेर मिलने पर सफाई कर्मियों को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। ईओ का सीयूजी फोन बंद आने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एसडीएम मणि अरोरा ने कैराना नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसडीएम ने नगर में पैदल घूम कर नालों की सफाई एवं कूड़ेदान सहित सड़कों पर झाड़ू लगाने की व्यवस्था परखी। एसडीएम ने बताया कि पानीपत खटीमा राजमार्ग व घोसा चुंगी पर नाले गंदगी से भरे मिलने पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को फोन मिलाया तो उनका नंबर बंद मिला। इस दौरान कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा, चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव आदि मौजूद रहे। एसडीएम ने बताया कि सफाई व्यवस्था के संबंध में सुबह साढ़े सात बजे अधिशासी अधिकारी का फोन बंद मिला। नौ बजे उनकी बैक कॉल आई, जिसके संबंध में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed