फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice to 22 including former regional vice president of BJP, chairman of Shamli Municipal Council

Shamli News: भाजपा के क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन समेत 22 को नोटिस

Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 12 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Notice to 22 including former regional vice president of BJP, chairman of Shamli Municipal Council
शामली। तीन दिन पूर्व शामली कोतवाली में धरना दिए जाने के मामले में भाजपा जिला प्रभारी और पार्टी जिलाध्यक्ष की ओर से क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष, शामली नगरपालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल समेत 15-16 भाजपा पदाधिकारियों समेत 22 कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी की ओर से कारण बताओ नोटिस में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को शामली कोतवाली में हाजीपुरा निवासी पूर्व सदस्य नसीम उर्फ भूरा व आजाद चौक निवासी निवासी शमीम पक्ष के बीच लेनदेन के विवाद में मारपीट हो गई थी। शमीम पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ और दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा की रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पुलिस ने एक पक्ष के मोहसिन ऊर्फ माेहसीन नसीम भूरा निवासी मोहल्ला हाजीपुरा और दूसरे पक्ष के समीर पुत्र शमीम निवासी आजाद चौक काजीवाडा को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शामली कोतवाली पहुंचकर हंगामा करते हुए धरना दिया था।
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी अजय कुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर की ओर से अब कारण बताओ नाेटिस जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने बताया कि इस मामले में भाजपा के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। जारी नोटिस में 20-22 भाजपा नेताओं में क्षेत्रीय पूर्व उपाध्यक्ष हरवीर मलिक, शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल, ऊन ब्लाक के तीन पदाधिकारी समेत भाजपा नेता शामिल हैं। नोटिस का जवाब आने के बाद पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। शामली नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अरविंद संगल का कहना है कि वे धरने में शामिल नहीं थे। बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने के लिए उन्हें बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed