{"_id":"5dbf1cd38ebc3e93b147e37c","slug":"notice-sent-to-the-college-principal-for-statement-shamli-news-mrt451749647","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकूबाजी की घटना में कालेज प्राचार्य को बयान के लिए भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाकूबाजी की घटना में कालेज प्राचार्य को बयान के लिए भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। 12 दिन पूर्व विजय सिंह पथिक महाविद्यालय परिसर में चाकूबाजी की घटना में छात्रा के भाई की चाकू घोंपने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के मामले में पुलिस ने कालेज प्राचार्य को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी किया है।
23 अक्तूबर को कस्बे के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में छेड़खानी का विरोध करने पहुंचे छात्रा के भाई विक्की उर्फ विकास निवासी सहपत को चाकू घोंप दिया था। घटना के छह दिन बाद युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में एमए के छात्र अनुज निवासी हिंगोखेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। रविवार को पुलिस ने एक अन्य आरोपी अंकित निवासी भूरा को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कालेज की सीसीटीवी फुटेज में परिसर के अंदर सादे कपड़ों में युवक झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे है जबकि कालेज में बिना ड्रेस के प्रवेश प्रतिबंधित था। इसमें कालेज स्टाफ की भी लापरवाही नजर आ रही है। इस संबंध में कालेज प्राचार्य को बयान दर्ज कराने के लिए सीआरपीसी की धारा 160 के तहत नोटिस भेजा गया था, लेकिन प्राचार्य कोतवाली नहीं आए, जिसके चलते उन्हें दोबारा नोटिस भेजा जा रहा है। इस मामले में कालेज प्राचार्य चमन लाल ने बताया कि शनिवार को कालेज में ज्वाइंट सेक्रेटरी आए थे। उन्होंने अपना बयान लिखकर कोतवाली भेज दिया है।