{"_id":"60f8622e8ebc3e3fa0186ccd","slug":"notice-issued-to-tax-clerk-sought-reply-in-three-days-shamli-news-mrt54842168","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान आवंटन प्रकरण में टैक्स लिपिक को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान आवंटन प्रकरण में टैक्स लिपिक को नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। नगरपालिका परिषद शामली की 22 दुुकानों को बिना नीलामी के आवंटन करने के मामले में अधिशासी अधिकारी ने टैक्स लिपिक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।
शहर में नई मंडी के सामने प्रथम तल की दुकानों को बिना नीलाम किए आवंटन करने का आरोप पालिका के सभासद पंकज गुप्ता, अनिल उपाध्याय, राजीव गोयल और सभासद के पति निशिकांत संगल ने लगाया था। मंगलवार को चारों सभासदों ने इस मामले का खुलासा करते हुए अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। सभासदों ने नियमों की अनदेखी कर पालिका के एक कर्मचारी की पत्नी के नाम से दो दुकानें, एक दुकान सभासद की पुत्री के नाम और एक सभासद के परिवार के नाम पांच दुकानें आवंटित किए जाने का खुलासा किया था।
सभासदों ने मांग की थी कि कुछ सभासदों व पालिका कर्मियों की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से दुकानों का आवंटन कर दिया और इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। दुकानों के आवंटन का मामला उजागर होने के बाद पालिका कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पालिका के टैक्स लिपिक लक्ष्मण कुमार को नोटिस जारी किया है। नोटिस में टैक्स लिपिक से जानकारी मांगी गई है कि दुकानों के आवंटन करने की रसीद किसके निर्देश पर काटी गई है। उससे तीन दिन में जवाब दाखिल करने को कहा गया है।