फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to seven officers of Food Safety Department

खाद्य सुरक्षा विभाग के सात अधिकारियों को नोटिस जारी

Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to seven officers of Food Safety Department
खाद्य सुरक्षा विभाग के सात अधिकारियों को नोटिस जारी
विज्ञापन

शामली। एडीएम ने कुट्टू के आटे से कई लोगों की तबियत खराब होने के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सात अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाए जाने पर कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति करने की चेतावनी भी दी गई है।
जिले में कई स्थानों पर कुट्टू का आटा खाने से करीब 30 लोगों के बीमार होने के मामले सामने आए हैं। जिला प्रशासन इन घटनाओं का कारण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों की शिथिलता मान रहा है। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने विभाग के अभिहित अधिकारी विनय कुमार चतुर्वेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज तोमर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, नरेश कुमार व प्रंजन सिंह समेत सात अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि दो अप्रैल से नवरात्र पर्व आरंभ होने का सभी को ज्ञान था, ऐसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील अवसर पर खाद्य सुरक्षा विभाग का दायित्व था कि वह एक कारगर नीति तैयार कर निरीक्षण और छापे की कार्रवाई समय से आरंभ कर देते तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। इसके लिए विभाग का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुराना कुट्टू के आटे का न करें इस्तेमाल : सीएमओ
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने जिले के लोगों से अपील की है कि नवरात्र के व्रत में पुराने कुट्टू के आटे का प्रयोग न करें। कुट्टू का आटा खरीदते समय प्रयोग समाप्ति की तिथि अवश्य जांच लें। खुले कुट्टू के आटे के प्रयोग से बचे व्रत में ज्यादा से ज्यादा स्वच्छ पानी पियें और ताजे फलों का ही प्रयोग करें। व्रत में कुछ खाने के बाद किसी व्यक्ति को उल्टी दस्त, पेट दर्द, चक्कर आना, घबराहट आदि जैसे लक्षण आते हैं तो अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें या 108 एंबुलेंस को कॉल करें। किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 01398-270203 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed