फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Notice issued to Public Works Department on delay in construction of Police Line

Shamli News: पुलिस लाइन निर्माण में देरी पर लोक निर्माण विभाग को नोटिस जारी

Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to Public Works Department on delay in construction of Police Line
शामली। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड आधारित विकास कार्यों और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की।
विज्ञापन

बैठक में पुलिस लाइन निर्माण कार्य में देरी पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी भवन खंड सहारनपुर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों की प्रगति खराब है, वहां सुधार न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, एनआरएलएम, यूपी सिडको, आरईडी, जल निगम और फैमिली आईडी से संबंधित विभागों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, डीएम ने उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुसार काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान भी जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम और संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने की हिदायत दी। आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पशुपालन, बेसिक शिक्षा, अधिशासी अधिकारी एलम और सब-रजिस्ट्रार कैराना के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए इन अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिए गए।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार, पीडी डीआरडीए प्रेम चंद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed